हिंदी न्यूज़/खेल/WWE/Roman Reigns की WWE Royal Rumble 2026 में जीत पर गदगद हुए Triple H, आइकॉनिक नया नाम देकर फैंस की लूटी वाहवाही
WWE
Roman Reigns की WWE Royal Rumble 2026 में जीत पर गदगद हुए Triple H, आइकॉनिक नया नाम देकर फैंस की लूटी वाहवाही
WWE Royal Rumble 2026 में रोमन रेंस ने खूब बवाल मचाया. उन्होंने अपने करियर में दूसरी बार मेंस रॉयल रंबल मैच जीता. कंपनी ने इस बार रेंस को बड़ा पुश दिया है. जानिए रेंस को लेकर मैच के बाद ट्रिपल एच ने क्या कहा.
Roman Reigns: WWE Royal Rumble 2026 बहुत ही जबरदस्त रहा. रोमन रेंस को वहां पर तगड़ी सफलता मिली. उन्होंने मेंस रॉयल रंबल मैच में जीत हासिल की. रेंस ने अपने करियर में दूसरी बार रंबल मैच जीता. इससे पहले उन्होंने ये कारनामा 2015 में किया था. रोमन पहले से ही जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे. उन्होंने 26वें नंबर पर एंट्री की थी. खैर रेंस की जीत पर ट्रिपल एच भी खुश दिखाई दिए. उन्होंने रेंस को नया नाम दे दिया है, जिसके बारे में जानकर आपको भी खुशी होगी.
WWE दिग्गज ट्रिपल एच ने क्या कहा?
रोमन रेंस को 2026 की शुरुआत में WWE ने बड़ा पुश दिया है. ट्रिपल एच ने रॉयल रंबल पोस्ट शो में रोमन की जीत के बारे में बात की. उन्होंने रेंस को एक खास उपनाम दिया. ट्रिपल एच से रेंस की अगली उपस्थिति के बारे में भी पूछा गया था. इसका जवाब द गेम नहीं दे पाए. उन्होंने कहा कि रेंस अपनी शर्तों के अनुसार काम करते हैं. ट्रिपल एच ने कहा,”रोमन रेंस इस समय खेल जगत के सबसे रणनीतिक व्यक्तियों में से एक हैं. जिम रॉस ने मुझे सेरेब्रल असासिन उपनाम दिाय था. अब ये नाम मैं रोमन रेंस के लिए इस्तेमाल करूंगा. वो इस खेल के सबसे महान विचारकों में से एक हैं.”
हाल ही में रोमन रेंस ने पैट मैकफी को अपना इंटरव्यू दिया था. वहां पर रेंस ने क्रिएटिव टीम और ट्रिपल एच के ऊपर निशाना साधा था. रेंस ने कहा था कि पिछले कुछ सालों में क्रिएटिव टीम ने सही काम नहीं किया है. रेंस ने कहा,"मैं ट्राइबल चीफ हूं. मैं लोगों के पूरा समय देता हूं. ये युवा टैलेंट कहते हैं कि हम पूरा टीवी टाइम हथिया लेते हैं. वो किसी एक बात की शिकायत करते हैं और मैं उन्हें मौका देता हूं. उन्हें अपनी मनचाही स्टारडम हासिल करने के लिए भरपूर जगह देता हूं. अब बस करो. हमने कोई तरक्की नहीं की है. हमारा डेवलेपमेंट नहीं हुआ है. हमारे पास शानदार लीडर हैं. निक खान गजब के बिजनेसमैन हैं. वो जीनियस हैं, लेकिन हमें क्रिएटिव रूप से उनके साथ कदम मिलाकर चलना होगा.”
Roman Reigns: WWE Royal Rumble 2026 बहुत ही जबरदस्त रहा. रोमन रेंस को वहां पर तगड़ी सफलता मिली. उन्होंने मेंस रॉयल रंबल मैच में जीत हासिल की. रेंस ने अपने करियर में दूसरी बार रंबल मैच जीता. इससे पहले उन्होंने ये कारनामा 2015 में किया था. रोमन पहले से ही जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे. उन्होंने 26वें नंबर पर एंट्री की थी. खैर रेंस की जीत पर ट्रिपल एच भी खुश दिखाई दिए. उन्होंने रेंस को नया नाम दे दिया है, जिसके बारे में जानकर आपको भी खुशी होगी.
WWE दिग्गज ट्रिपल एच ने क्या कहा?
रोमन रेंस को 2026 की शुरुआत में WWE ने बड़ा पुश दिया है. ट्रिपल एच ने रॉयल रंबल पोस्ट शो में रोमन की जीत के बारे में बात की. उन्होंने रेंस को एक खास उपनाम दिया. ट्रिपल एच से रेंस की अगली उपस्थिति के बारे में भी पूछा गया था. इसका जवाब द गेम नहीं दे पाए. उन्होंने कहा कि रेंस अपनी शर्तों के अनुसार काम करते हैं. ट्रिपल एच ने कहा,”रोमन रेंस इस समय खेल जगत के सबसे रणनीतिक व्यक्तियों में से एक हैं. जिम रॉस ने मुझे सेरेब्रल असासिन उपनाम दिाय था. अब ये नाम मैं रोमन रेंस के लिए इस्तेमाल करूंगा. वो इस खेल के सबसे महान विचारकों में से एक हैं.”
हाल ही में रोमन रेंस ने पैट मैकफी को अपना इंटरव्यू दिया था. वहां पर रेंस ने क्रिएटिव टीम और ट्रिपल एच के ऊपर निशाना साधा था. रेंस ने कहा था कि पिछले कुछ सालों में क्रिएटिव टीम ने सही काम नहीं किया है. रेंस ने कहा,”मैं ट्राइबल चीफ हूं. मैं लोगों के पूरा समय देता हूं. ये युवा टैलेंट कहते हैं कि हम पूरा टीवी टाइम हथिया लेते हैं. वो किसी एक बात की शिकायत करते हैं और मैं उन्हें मौका देता हूं. उन्हें अपनी मनचाही स्टारडम हासिल करने के लिए भरपूर जगह देता हूं. अब बस करो. हमने कोई तरक्की नहीं की है. हमारा डेवलेपमेंट नहीं हुआ है. हमारे पास शानदार लीडर हैं. निक खान गजब के बिजनेसमैन हैं. वो जीनियस हैं, लेकिन हमें क्रिएटिव रूप से उनके साथ कदम मिलाकर चलना होगा.”
---विज्ञापन---
Roman Reigns says WWE hasn’t been able to develop new stars in the time he hasn’t been around as often:
“I’m a generous Tribal Chief. I give the people plenty of time. These young talent, they say we hog all the TV time. They’ll complain about one thing and I leave an opening… pic.twitter.com/pHAsIdEhs2