Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

Triple H ने WrestleMania 42 के लिए किया खतरनाक टाइटल मैच का ऐलान, 10 साल बाद दिग्गज को मिला बड़ा मौका

WWE WrestleMania 42 के आयोजन में अब बहुत कम समय बचा हुआ है. फैंस को जबरदस्त मुकाबले देखने को मिलेंगे. WWE ने एक और बड़े मुकाबले का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Mar 24, 2026 13:30
WWE WrestleMania 42

WrestleMania 42: WWE में इस समय WrestleMania 42 की तैयारियां चल रही हैं. मैच कार्ड धीरे-धीरे तैयार हो रहा है. अब एक खतरनाक चैंपियनशिप मुकाबले का ऐलान कर दिया गया है. एजे ली मेगा इवेंट में बैकी लिंच के खिलाफ वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप दांव पर लगाएंगी. हाल ही में हुए एलिमिनेशन चैंबर इवेंट में एजे ने बैकी को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. ट्रिपल एच ने खुद दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान किया.

WWE Raw में हुआ बड़ा सैगमेंट

पिछले हफ्ते Raw के एपिसोड में एजे ली ने बेली को हराकर टाइटल रिटेन किया था. इसके बाद स्टेज पर बैकी लिंच ने एजे के ऊपर हमला किया. इस हफ्ते बैकी ने एंट्री की. उन्होंने कहा कि वो एजे को दोबारा सबक सिखाना चाहती हैं. एजे भी रिंग में आईं. दोनों के बीच जुबानी जंग देखने को मिली. एजे ने बैकी को रेसलमेनिया 42 में मैच के लिए चुनौती पेश की. बैकी ने भी स्वीकार कर लिया. बैकी ने कहा कि वो रेसलमेनिया 42 में एजे को हराकर अपना टाइटल वापस हासिल करेंगी. 10 साल बाद एजे का रेसलमेनिया में मैच होगा. ट्रिपल एच ने भी दोनों के मैच को हाइप करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-WWE स्टार Seth Rollins को पुलिस ने किया गिरफ्तार, Paul Heyman के जाल में फंसकर खुद के पैर पर मारी कुल्हाड़ी!

---विज्ञापन---

WWE WrestleMania 42 का अभी तक का ऑफिशियल मैच कार्ड

WrestleMania 42 बहुत जबरदस्त होने वाला है. सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. ब्रॉक लैसनर का मैच ओबा फेमी के साथ तय किया गया है. स्टेफनी वकेर वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को लिव मॉर्गन के खिलाफ डिफेंड करेंगी. इसके अलावा जेड कार्गिल और रिया रिप्ली के बीच वुमेंस टाइटल मैच होगा.

ये भी पढ़ें:-27 साल के रेसलर ने WWE में निकाली Brock Lesnar की हेकड़ी!, एक झटके में रिंग से बाहर फेंककर उड़ाए होश

First published on: Mar 24, 2026 01:29 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.