हिंदी न्यूज़/खेल/WWE/7 साल बाद Triple H के एरा में WWE के पूर्व चैंपियन की 'घर वापसी', फैंस को WrestleMania से पहले मिला बड़ा तोहफा
WWE
7 साल बाद Triple H के एरा में WWE के पूर्व चैंपियन की ‘घर वापसी’, फैंस को WrestleMania से पहले मिला बड़ा तोहफा
WWE में आए दिन कोई ना कोई बड़ा सरप्राइज फैंस को मिल रहा है. कुछ स्टार्स की वापसी भी हो रही है. अब एक फेमस स्टार ने लंबे समय बाद वापस आकर सभी को खुश कर दिया है. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.
Former WWE Star Return: WWE ने पिछले साल ऑफिशियल तौर पर लुचा लिब्रे AAA वर्ल्डवाइड को खरीद लिया था. अब WWE ही इसका मालिक है. पिछले कुछ महीनों में कई स्टार्स ने WWE में वापसी की. मैट कार्डोना और डॉल्फ जिगलर इसमें सबसे बड़ा नाम है. WWE द्वारा रेसलर्स को लाने का सिलसिला जारी है. अब एक पू्र्व चैंपियन ने सात साल बाद घर वापसी कर फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दिया है. ये बहुत ही बढ़िया खबर दर्शकों के लिए सामने आई है.
WWE के पूर्व चैंपियन की वापसी
टीजे पर्किंस को आप सभी जानते होंगे. उन्होंने WWE में वापसी कर ली है. 2019 में उन्हें WWE से रिलीज कर दिया गया था. वो NXT के पहले क्रूजरवेट चैंपियन थे. वो मैक्सिकन प्रमोशन AAA के जरिए वापसी कर रहे हैं. प्रमोशन ने खुद सोशल मीडिया पर उनकी वापसी की ऐलान किया. पर्किंस के पास अब WWE में दोबारा जलवा दिखाने का सुनहरा मौका आ गया है. वो आने वाले समय में मेन रोस्टर में भी एंट्री कर सकते हैं. इसके अलावा उन्हें NXT में भी मौका दिया जा सकता है. पर्किंस का WWE में पहला रन शानदार रहा था. NXT में उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता. अब देखना होगा कि उनका आगे का रेसलिंग करियर कैसा रहेगा. ट्रिपल एच की जरूर उनके ऊपर नजरें रहेंगी.
डॉमिनिक मिस्टीरियो ने पिछले कुछ सालों में WWE के मेन रोस्टर में जबरदस्त प्रदर्शन किया है. पिछले साल उन्होंने दो बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती. ये टाइटल अभी भी उनक पास है. सबसे बड़ी बात है कि मिस्टीरियो अभी AAA मेगा चैंपियन भी हैं. इस टाइटल को भी वो कई बार डिफेंड कर चुके हैं. मिस्टीरियो ने पिछले साल सितंबर में टाइटल जीता था. उन्हें बतौर चैंपियन 160 दिन से ऊपर हो गए हैं.