WWE: WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा. मेन इवेंट में जॉन सीना और कोडी रोड्स के बीच SummerSlam 2025 में होने वाले अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट हुआ. कोडी ने इस बार सीना की हालत खराब कर दी और उनके कॉन्ट्रैक्ट पर जबरदस्ती साइन करा लिए. सीना का बुरा हाल देखकर सभी चौंक गए थे. खैर इस बीच WWE ने फाइनल बॉस द रॉक की वापसी के कुछ संकेत दिए.
WWE SmackDown में मिले बड़े संकेत
WWE टीवी पर अंतिम बार Elimination Chamber 2025 में द रॉक नज़र आए थे. वहां पर उनके इशारे पर जॉन सीना ने कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया था. फैंस तब से उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं. SmackDown में बड़े संकेत मिलने के बाद अब इस बात की संभावना है कि वह SummerSlam 2025 में वापसी कर दर्शकों को बड़ा तोहफा दे सकते हैं.
कोडी रोड्स ने SmackDown में द रॉक का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि रॉक से आमना-सामना होने पर भी वह नहीं घबराए. शो के बाद एक फैन ने रोड्स की पोशाक को लेकर कुछ खास बातें बताईं. उनका चश्मा और घड़ी रॉक से मिलता-जुलता था. दरअसल कोडी ने वही चश्मा पहना था जो द रॉक ने नेटफ्लिक्स पर डेब्यू के दौरान पहना था. उस समय रॉक ने कोडी को गले भी लगाया था. इसके अलावा कोडी ने वही घड़ी पहनी हुई थी जो रॉक ने इंस्टाग्राम पर वापसी के दौरान पोस्ट की थी. कोडी और रॉक के बीच पिछले साल से काफी दिक्कतें देखने को मिली हैं. खासतौर पर रॉक ने रोड्स को काफी परेशान किया है.
WWE SummerSlam 2025 में होने वाले मैच में हुआ बदलाव
SummerSlam 2025 में जॉन सीना की टक्कर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए कोडी रोड्स के साथ होगी. SmackDown में सीना ने इसके लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन करने से मना कर दिया. उन्होंने कहा कि वह न्यूयॉर्क में फिल्म शूट के चलते बिजी हैं और इस वजह से समर की सबसे बड़ी पार्टी का हिस्सा नहीं होंगे. कोडी ने उनके ऊपर इसके बाद अटैक किया. रिंग में रोड्स ने सीना के ऊपर टाइटल से अटैक किया. इतना ही नहीं कोडी ने टेबल पर सीना के ऊपर डाइव लगा दी. इसके बाद रोड्स ने सीना का हाथ पकड़ कर उनके साइन कॉन्ट्रैक्ट पर कर दिए. अंत में कोडी ने कहा कि अब उनके बीच SummerSlam 2025 में स्ट्रीट फाइट मैच होगा.
ये भी पढ़ें:-WWE में Roman Reigns के साथ Triple H की नाइंसाफी, मेन इवेंट से बाहर कर दिया झटका!
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
1 day agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
1 day agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
3 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
4 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
5 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
5 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
6 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
10 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
10 days ago40 साल के रेसलर के निधन से WWE में पसरा सन्नाटा, दिग्गजों की आंखें हुई नम
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines