News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
WWE: WWE SummerSlam 2025 बहुत ही मजेदार होने वाला है. बड़े मैचों का ऐलान कंपनी द्वारा किया जा चुका है. पहली बार यह इवेंट दो दिन का (2 और 3 अगस्त) का होगा. WWE में इसकी जबरदस्त तैयारियां चल रही हैं. कंपनी के टॉप स्टार्स एक्शन में नज़र आएंगे. SummerSlam के 38वें संस्करण की पहली और दूसरी रात में कौन-कौन से मुकाबले होंगे यह चीज अभी तय नहीं हुई है. हालांकि, दोनों दिनों के मेन इवेंट की लगभग पुष्टि हो गई है. इस खबर को जानने के बाद रोमन रेंस को जरूर झटका लगेगा.
हाल ही में हुए Saturday Night’s Main Event में एलए नाइट के खिलाफ मैच में सैथ रॉलिंस चोटिल हो गए थे. अब वह लंबे समय के लिए एक्शन से बाहर हो गए हैं. रिपोर्ट मे कहा गया था कि SummerSlam 2025 में कंपनी ने रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच मैच का प्लान तैयार किया था. अब यह मुकाबला नहीं होगा. रेंस का मुकाबला ब्रॉन ब्रेकर के साथ होने की पूरी संभावनाएं हैं. इसके अलावा जे उसो के साथ मिलकर ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड का सामना रोमन कर सकते हैं.
रेंस SummerSlam 2025 में मैच लड़ेंगे लेकिन वह मेन इवेंट का हिस्सा नहीं होंगे. कहीं ना कहीं यह बहुत बुरी खबर उनके फैंस के लिए है. पोस्टर बॉय होने के बावजूद ट्रिपल एच उनके साथ नाइंसाफी करने जा रहे हैं. The Wrestling Observer की रिपोर्ट के अनुसार WWE ने SummerSlam 2025 की पहली रात के मेन इवेंट में सीएम पंक vs गुंथर के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच की योजना बनाई है. वहीं दूसरी रात के मेन इवेंट में जॉन सीना और कोडी रोड्स के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच होगा.
Solo Sikoa will defend the #USTitle against Jacob Fatu in a Steel Cage Match at #SummerSlam ⛓️
🎟️ https://t.co/RXZvo84fBN pic.twitter.com/DKkRHonwjT
— WWE (@WWE) July 19, 2025
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें:-WWE SummerSlam के लिए खतरनाक मुकाबलों का ऐलान, 6 स्टार्स ताबड़तोड़ एक्शन के लिए तैयार
न्यूज 24 पर पढ़ें WWE, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।