हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE में Roman Reigns के पिता की बेइज्जती का बदला लेने आएंगे The Rock, वर्ल्ड चैंपियन CM Punk की अब खैर नहीं!

WWE Raw में सीएम पंक ने रोमन रेंस के दिवंगत पिता का जिक्र किया. दोनों की राइवलरी अब पर्सनल हो गई है. कहा जा रहा है कि पंक से बदला लेने के लिए द रॉक वापस आ सकते हैं. आपको इसके पीछे की कहानी के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन
रोमन रेंस का बदला कौन लेगा?

Roman Reigns: WWE में मौजूदा समय में रोमन रेंस और सीएम पंक की राइवलरी जबरदस्त चल रही है. दोनों के बीच रेसलमेनिया 42 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच होने वाला है. रेंस और पंक की दुश्मनी अब पर्सनल हो गई है. Raw के एपिसोड में रेंस के दिवंगत पिता को बीच में पंक ले आए. उन्होंने एक ऐसी बात कही जिससे सभी चौंक गए. खुद रेंस भी हैरान थे. अब रोमन के परिवार के ऊपर बात आ गई है. ऐसा लगता है कि इसका बदला लेने के लिए द रॉक वापसी कर सकते हैं. आइए आपको इसे बारे में बताते हैं.

क्या WWE दिग्गज द रॉक की होगी वापसी?

2024 की शुरुआत में द रॉक और रोमन रेंस की राइवलरी कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस के साथ रही थी. रॉक का पहले कोडी के साथ दोस्ताना नज़र आया था, लेकिन रेसलमेनिया से पहले हुई एक कॉन्फ्रेंस में मामला बिगड़ गया. दरअसल कोडी ने रोमन की फैमिली की बेइज्जती कर दी थी. आप जानते हैं कि रेंस और रॉक समोअन परिवार से आते हैं. रॉक इस चीज को सहन नहीं कर पाए. रॉक ने कहा कि अगर वो रेंस के परिवार की बेइज्जती कर रहे हैं, तो फिर ये उनका भी मामला है. रॉक ने कोडी को इसके लिए खतरनाक थप्पड़ मार दिया था. वहां से फिर तगड़ी दुश्मनी देखने को मिली थी.

रेड ब्रांड के एपिसोड में पंक ने कहा कि रेंस को उनके दिवंगत पिता सिका अनोई के बगल में दफन करेंगे. कई लोगों का मानना है कि पंक को रेंस के पिता का नाम नहीं लेना चाहिए था. रेसलिंग वर्ल्ड में इसकी चर्चा भी है कि पंक को जवाब देने के लिए रॉक वापस आ सकते हैं. अगर रॉक आ गए तो फिर रोड टू रेसलमेनिया शानदार हो जाएगा. फैंस भी रॉक की वापसी देखना चाहते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-इंतजार करते रह गए Roman Reigns, WWE ने ट्राइबल चीफ बनाने का दरवाजा किया बंद, दिग्गज ने खोला सबसे बड़ा राज

WWE टीवी पर अंतिम बार कब दिखे थे द रॉक?

द रॉक अब हॉलीवुड में काफी बिजी रहते हैं. सबसे ज्यादा पैसा उन्हें मिलता है. रॉक पिछले साल एलिमिनेशन चैंबर प्रीमियम लाइव इवेंट में अंतिम बार टीवी पर नज़र आए थे. उनके इशारे पर जॉन सीना ने कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया था. इसके बाद से अभी तक रॉक की वापसी नहीं हुई है. रॉक अब अगर रोमन रेंस और सीएम पंक की राइवलरी में शामिल होते हैं, तो मजा आ जाएगा. ट्रिपल एच को जरूर इस बारे में विचार करना चाहिए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE में इन 5 मौजूदा स्टार्स की चलती है ‘तानाशाही’, ना नियम और ना रोक-टोक, सिर्फ खुद की मर्जी!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola