हिंदी न्यूज़/खेल/WWE/WWE में Roman Reigns के पिता की बेइज्जती का बदला लेने आएंगे The Rock, वर्ल्ड चैंपियन CM Punk की अब खैर नहीं!
WWE
WWE में Roman Reigns के पिता की बेइज्जती का बदला लेने आएंगे The Rock, वर्ल्ड चैंपियन CM Punk की अब खैर नहीं!
WWE Raw में सीएम पंक ने रोमन रेंस के दिवंगत पिता का जिक्र किया. दोनों की राइवलरी अब पर्सनल हो गई है. कहा जा रहा है कि पंक से बदला लेने के लिए द रॉक वापस आ सकते हैं. आपको इसके पीछे की कहानी के बारे में बताते हैं.
Roman Reigns: WWE में मौजूदा समय में रोमन रेंस और सीएम पंक की राइवलरी जबरदस्त चल रही है. दोनों के बीच रेसलमेनिया 42 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच होने वाला है. रेंस और पंक की दुश्मनी अब पर्सनल हो गई है. Raw के एपिसोड में रेंस के दिवंगत पिता को बीच में पंक ले आए. उन्होंने एक ऐसी बात कही जिससे सभी चौंक गए. खुद रेंस भी हैरान थे. अब रोमन के परिवार के ऊपर बात आ गई है. ऐसा लगता है कि इसका बदला लेने के लिए द रॉक वापसी कर सकते हैं. आइए आपको इसे बारे में बताते हैं.
क्या WWE दिग्गज द रॉक की होगी वापसी?
2024 की शुरुआत में द रॉक और रोमन रेंस की राइवलरी कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस के साथ रही थी. रॉक का पहले कोडी के साथ दोस्ताना नज़र आया था, लेकिन रेसलमेनिया से पहले हुई एक कॉन्फ्रेंस में मामला बिगड़ गया. दरअसल कोडी ने रोमन की फैमिली की बेइज्जती कर दी थी. आप जानते हैं कि रेंस और रॉक समोअन परिवार से आते हैं. रॉक इस चीज को सहन नहीं कर पाए. रॉक ने कहा कि अगर वो रेंस के परिवार की बेइज्जती कर रहे हैं, तो फिर ये उनका भी मामला है. रॉक ने कोडी को इसके लिए खतरनाक थप्पड़ मार दिया था. वहां से फिर तगड़ी दुश्मनी देखने को मिली थी.
रेड ब्रांड के एपिसोड में पंक ने कहा कि रेंस को उनके दिवंगत पिता सिका अनोई के बगल में दफन करेंगे. कई लोगों का मानना है कि पंक को रेंस के पिता का नाम नहीं लेना चाहिए था. रेसलिंग वर्ल्ड में इसकी चर्चा भी है कि पंक को जवाब देने के लिए रॉक वापस आ सकते हैं. अगर रॉक आ गए तो फिर रोड टू रेसलमेनिया शानदार हो जाएगा. फैंस भी रॉक की वापसी देखना चाहते हैं.
द रॉक अब हॉलीवुड में काफी बिजी रहते हैं. सबसे ज्यादा पैसा उन्हें मिलता है. रॉक पिछले साल एलिमिनेशन चैंबर प्रीमियम लाइव इवेंट में अंतिम बार टीवी पर नज़र आए थे. उनके इशारे पर जॉन सीना ने कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया था. इसके बाद से अभी तक रॉक की वापसी नहीं हुई है. रॉक अब अगर रोमन रेंस और सीएम पंक की राइवलरी में शामिल होते हैं, तो मजा आ जाएगा. ट्रिपल एच को जरूर इस बारे में विचार करना चाहिए.

---विज्ञापन---