WWE: WWE SummerSlam 2025 में इस बार खतरनाक मैच होने वाले हैं. 2 और 3 अगस्त को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. सैमी ज़ेन और कैरियन क्रॉस की राइवलरी भी लंबे समय से चल रही है. इनके बीच SummerSlam 2025 में मैच होने वाला है. यह दुश्मनी का तीसरा मैच होगा. पहले लग रहा था कि सैमी और क्रॉस के बीच साधारण मुकाबला होगा लेकिन ऐसा नहीं है. WWE ने इनके मैच में एक खतरनाक शर्त जोड़कर फैंस को उत्साहित कर दिया है. अब आर-पार की जंग होने वाली है.
Raw में हुआ खास सैगमेंट
WWE Raw के बैकस्टेज में सैमी ज़ेन ने अपना इंटरव्यू दिया. वह इसे पूरा नहीं कर पाए क्योंकि बीच में ही कैरियन क्रॉस ने दखलअंदाजी कर दी. क्रॉस ने सैमी को धमकी दी. क्रॉस इस बात से खुश नहीं थे कि वह अंडरडॉग को अंडरग्राउंड से अलग नहीं कर पाए, जैसा उन्होंने अपने पुराने दुश्मनों के साथ किया था. क्रॉस ने खुलासा किया कि उनके SummerSlam 2025 मैच में एक नई शर्त होगी. अगर वह समर की सबसे बड़ी पार्टी में सैमी को हरा देते हैं, तो सैमी को रिंग में आकर माइक्रोफोन पर स्वीकार करना होगा कि क्रॉस सही थे. अगर सैमी जीत जाते हैं तो क्रॉस को मानना पड़ेगा कि वह गलत थे.
सैमी ज़ेन और कैरियन क्रॉस के बीच पहला मुकाबला पिछले महीने हुए Night of Champions प्रीमियम लाइव इवेंट में हुआ था. दोनों ने फैंस को बढ़िया मैच दिया. वहां पर सैमी ने धमाकेदार जीत हासिल की थी. इनके बीच दूसरा मुकाबला पिछले हफ्ते Raw के एपिसोड में हुआ था. क्रॉस ने स्कार्लेट की मदद से वहां पर सैमी को हराया. अब देखना होगा कि SummerSlam 2025 में किसकी जीत होगी.
WWE SummerSlam 2025 का अपडेटेड मैच कार्ड
- जॉन सीना vs कोडी रोड्स (अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए स्ट्रीट मैच)
- सोलो सिकोआ vs जेकब फाटू (यूएस चैंपियनशिप के लिए स्टील केज मैच)
- इयो स्काई vs रिया रिप्ली vs नेओमी (विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच)
- टिफनी स्ट्रेटन vs जेड कार्गिल (विमेंस चैंपियनशिप मैच)
- रॉक्सन परेज, राकेल रॉड्रिगेज vs शार्लेट फ्लेयर, एलेक्सा ब्लिस (विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच)
- रैंडी ऑर्टन, जेली रोल vs ड्रू मैकइंटायर, लोगन पॉल (टैग टीम मैच)
- गुंथर vs सीएम पंक (वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच)
- बैकी लिंच vs लायरा वैल्किरिया (विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच)
- एजे स्टाइल्स vs डॉमिनिक मिस्टीरियो (इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच)
- रोमन रेंस, जे उसो vs ब्रॉन ब्रेकर, ब्रॉन्सन रीड (टैग टीम मैच)
- वायट सिक्स vs DIY vs फ्रेक्जिओम vs एंड्राडे-फीनिक्स vs स्ट्रीट प्राफिट्स vs मोटर सिटी मशीन गन्स (WWE टैग टीम चैंपियनशिप के लिए TLC मैच)
- कैरियन क्रॉस vs सैमी ज़ेन (सिंगल्स मैच)
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
1 day agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
3 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
3 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
5 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
6 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
7 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
7 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
8 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
12 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines