WWE Raw रिजल्ट्स, 28 July, 2025: Roman Reigns पर सुनामी का कहर, पूर्व चैंपियन का बुरा हाल, मेन इवेंट में मची तबाही

WWE Raw में इस हफ्ते तगड़ा एक्शन देखने को मिला. ट्रिपल एच और उनके साथियों ने शो को जबरदस्त बनाने की पूरी कोशिश की. टॉप स्टार्स ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया.

raw

WWE

WWE:  WWE SummerSlam 2025 से पहले Raw का अंतिम एपिसोड गजब का रहा. शो में कुछ बढ़िया मैच देखने को मिले. दिवंगत हल्क होगन को शुरुआत में ट्रिब्यूट दिया गया. टॉप स्टार्स ने धमाकेदार प्रदर्शन कर खूब वाहवाही लूटी. SummerSlam 2025 को लेकर भी अच्छा बिल्डअप हुआ. अंत तक WWE ने मोमेंटम इस बार बनाए रखा. मेन इवेंट में एक बार फिर बवाल मचा. आइए आपको Raw के रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

जे उसो का सैगमेंट और मिक्स्ड टैग टीम मैच

WWE Raw की शुरुआत दिवंगत हल्क होगन को 10 घंटियों की सलामी के साथ हुई. जे उसो ने एंट्री की. फैंस ने उनका जोरदार अंदाज में स्वागत किया. पॉल हेमन भी जल्द आ गए. दर्शकों ने उन्हें बू किया. हेमन ने कहा कि वह जे उसो से बात करने आए हैं. हेमन ने जे को सावधान रहने के लिए कहा. हेमन ने जे को रेंस के खिलाफ भड़काने की कोशिश की. हेमन ने बताया कि वह जे को बहुत मानते हैं. हेमन ने कहा कि SummerSlam में जो भी होगा वह हेमन पर निर्भर करेगा.

विज्ञापन

शो में एजे स्टाइल्स और काबुक वॉरियर्स का मुकाबला डॉमिनिक मिस्टीरियो, रॉक्सन परेज और राकेल रॉड्रिगेज के साथ हुआ. मुकाबला बहुत ही जबरदस्त रहा. मैच के अंत में डॉमिनिक ने चीटिंग करने की कोशिश की लेकिन स्टाइल्स ने उन्हें पेले किक लगा दी. कायरी सेन ने रिंगसाइड पर रॉक्सन और राकेल को धराशाई किया. इसका फायदा स्टाइल्स ने उठाया. उन्होंने डॉमिनिक को फिनोमिनल फोरऑर्म लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज की.

विज्ञापन

शेमस का मैच और लायरा वैल्किरिया का सैगमेंट

शेमस का मुकाबला ग्रेसन वॉलर के साथ हुआ. दोनों ने फैंस को अच्छा मैच दिया. अंत मे शेमस ने जीत दर्ज की. मैच के बाद उनके ऊपर रुसेव ने जानलेवा हमला किया. रेफरी ने आकर बहुत मुश्किल से रुसेव को शांत कराया.

विज्ञापन

शो में लायरा वैल्किरिया ने प्रोमो कट किया. उन्होंने बैकी लिंच पर निशाना साधा. जल्द ही लिंच ने भी एंट्री की. लायरा ने बैकी ऊपर हमला किया. उन्होंने लिंच की कैंडो स्टिक से हालत खराब की. बैकी ने पलटवार की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली. अंत में उन्हें रिंग से भागना पड़ा.

विज्ञापन

एपिसोड में बैकस्टेज सैमी ज़ेन और कैरियन क्रॉस का आमना-सामना हुआ. सैमी ने कहा कि अगर क्रॉस समरस्लैम में उन्हें हरा देते हैं तो वह उनकी बात मान लेंगे. सैमी ने यह भी बताया कि अगर वह जीत जाते हैं तो क्रॉस को मानना पड़ेगा कि वह गलत थे.

विज्ञापन

टैग टीम मैच और चैंपियनशिप मुकाबला

नेओमी, चेल्सी ग्रीन और सिक्रेट हर्विस का मुकाबला निकी बैला, स्टेफनी वकेर, इयो स्काई और रिया रिप्ली के साथ हुआ. मैच काफी शानदार रहा और शुरुआत में बेबीफेस टीम ने डॉमिनेट किया. निकी बैला के प्रदर्शन को देखकर भी सभी खुश हुए. मैच में धीरे-धीरे हील टीम ने भी अपना कंट्रोल बनाया. अंत में इयो स्काई ने ग्रीन को अपना फिनिशिंग मूव लगाकर पिन करते हुए जीत दर्ज की.

विज्ञापन

शो में जजमेंट डे  के फिन बैलर और जेडी मैकडॉना ने LWO के क्रूज़ डेल टोरो और जोकिन वाइल्ड के खिलाफ चैंपियनशिप डिफेंड की. यह मुकाबला काफी तगड़ा रहा. सभी स्टार्स ने जबरदस्त एक्शन दिखाया. अंत में बैलर और मैकडॉना ने अपने टाइटल को रिटेन किया.

विज्ञापन

गुंथर का सैगमेंट और मेन इवेंट

गुंथर ने सीएम पंक को लेकर अपनी बात रखी. फैंस ने पंक के नाम के चैंट्स लगाए. जल्द ही पंक ने भी एंट्री की. उन्होंने कहा कि वह अगले वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने वाले हैं. पंक ने कहा कि गुंथर उनके स्तर के नहीं हैं. पंक ने दावा करते हुए कहा कि SummerSlam में वह द रिंग जनरल का बुरा हाल करेंगे.

विज्ञापन

मेन इवेंट में ब्रॉन्सन रीड का मुकाबला जे उसो के साथ हुआ. मैच में दोनों स्टार्स ने अपना दम दिखाया. मुकाबला अच्छा जा रहा था लेकिन ब्रॉन ब्रेकर ने आकर जे को रिंगसाइड पर जबरदस्त स्पीयर लगाया. DQ से मैच खत्म हो गया. रिंग में ब्रेकर और रीड ने जे की हालत खराब की. उन्हें बचाने के लिए रोमन रेंस ने एंट्री की. रेंस ने रीड और ब्रेकर को रिंग से बाहर किया लेकिन वह ज्यादा कुछ नहीं कर पाए. रीड और ब्रेकर ने जबरदस्त पलटवार किया. ब्रेकर ने रेंस को दो स्पीयर लगाए. वहीं रीड ने रेंस को सुनामी मूव से धराशाई किया. इतना ही नहीं रिंग के बाहर बैरिकेड में ब्रेकर ने रेंस और जे दोनों को साथ में स्पीयर दिया. अंत में रीड ने रोमन के जूते निकाले और कहा कि अब यह उनके हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ