WWE: WWE Saturday Night’s Main Event में चार तगड़े मुकाबले देखने को मिले. शो काफी शानदार रहा. सैथ रॉलिंस इस इवेंट को भूलना चाहेंगे. उन्हें मैच के दौरान इंजरी आ गई. टॉप रोप से गलत लैंडिंग के कारण उनका घुटना चोटिल हो गया. रॉलिंस इसके बाद काफी दर्द में नज़र आए. उन्होंने मैच जारी रखने को कहा लेकिन वह तुरंत ही हार गए. मुकाबले के बाद ऑफिशियल्स के सहारे वह बैकस्टेज गए. रॉलिंस सही से चल भी नहीं पा रहे थे.
WWE Saturday Night’s Main Event में हुआ बड़ा मैच
Saturday Night’s Main Event में सैथ रॉलिंस का मुकाबला एलए नाइट के साथ हुआ. इनकी दुश्मनी Money in the Bank 2025 से शुरू हुई थी. दोनों का मैच देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित थे. दोनों ने मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन भी किया. खासतौर पर नाइट ने अपने एक्शन से फैंस का खूब दिल जीता. मुकाबले में ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड की दखलअंदाजी की उम्मीद भी थी. कई लोगों का मानना था कि रोमन रेंस वापसी कर सैथ के ऊपर हमला करेंगे. हालांकि, कोई भी बड़ी चीज देखने को नहीं मिली.
मामला तब गड़बड़ हो गया जब रॉलिंस इंजरी के कारण बैठ गए. उन्होंने टॉप रोप से नाइट को मूनसॉल्ट लगाया. नाइट वहां से हट गए लेकिन रॉलिंस की लैंडिंग गलत हो गई. सैथ ने इसके बाद कॉर्नर पर पॉल हेमन से बात की. डॉक्टर भी वहां पर आए. लंबी बातचीत के बाद रॉलिंस ने मैच जारी रखने के लिए कहा. नाइट ने इसका फायदा उठाया और तुरंत उन्हें BFT लगाकर पिन करते हुए जीत दर्ज कर ली.
सैथ रॉलिंस को लेकर बुरी खबर
कई लोगों का कहना था कि सैथ रॉलिंस की इंजरी स्टोरीलाइन का हिस्सा है. Fightful ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि रॉलिंस की इंजरी रियल है. ऐसा लगता है कि उनका घुटना टूट गया है. वहीं PWInsider ने भी अपनी रिपोर्ट में बड़ी खबर दी है. रिपोर्ट के अनुसार रॉलिंस इस मुकाबले को जीतने वाले थे लेकिन इंजरी के कारण प्लान में बदलाव कर दिया गया. इस कारण से ही एलए नाइट आसानी से मुकाबले को अंत में जीत गए.
रॉलिंस 2015 के बाद से ही घुटने की इंजरी से जूझ रहे हैं. कई बार उनकी सर्जरी भी हो चुकी है. अब अगर उन्हें दिक्कत होती है तो फिर वह कुछ महीनों तक नज़र नहीं आएंगे. इसका खराब असर WWE के ऊपर पड़ेगा. SummerSlam 2025 के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. ऐसे में रॉलिंस का चोटिल हो जाना सभी के लिए बुरी खबर है. हो सकता है कि समर की सबसे बड़ी पार्टी में अब रॉलिंस का जलवा ना देखने को मिले.
ये भी पढ़ें:-WWE में हार के साथ खत्म हुआ Goldberg के 28 साल का रेसलिंग करियर, चैंपियन ने किया चारों खाने चित
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
23 hrs agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
2 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
2 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
4 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
5 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
6 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
6 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
7 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
11 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines