हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE में दुश्मनों को धराशाई करने के बाद Roman Reigns ने लगाए ठुमके, भाई के साथ मिलकर लूटी सारी महफिल

WWE Raw का मेन इवेंट इस हफ्ते शानदार रहा. रोमन रेंस का देने के लिए जे उसो आए. ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड को दोनों ने धराशाई किया. जानिए शो ऑफ-एयर होने के बाद क्या हुआ?

विज्ञापन
WWE

WWE: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते जबरदस्त रहा. कंपनी ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि शो में रोमन रेंस भी मौजूद रहेंगे. इस वजह से भी फैंस काफी उत्साहित हैं. सभी ने रेंस का शानदार अंदाज में स्वागत भी किया. रेंस ने इस बार पॉल हेमन को संबोधित कर उनकी जमकर बेइज्जती की. इतना ही नहीं रेंस ने हेमन के ऊपर बड़े आरोप लगाए. रेंस, ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड के बीच तगड़ा ब्रॉल भी हुआ. रेंस को बचाने के लिए जे उसो ने कदम रखा. शो ऑफ-एयर होने के बाद रोमन का नया अंदाज लंबे समय बाद फैंस को देखने को मिला.

WWE Raw ऑफ-एयर होने के बाद क्या हुआ?

आप सभी जानते हैं कि जे उसो का यीट गिमिक काफी फेमस हो गया है. फैंस उनके एंट्रेंस थीम सॉन्ग पर हाथ ऊपर-नीचे कर नाचने लग जाते हैं. हर कोई अब इस मोमेंट का मजा लेना चाहता है. रोमन रेंस भी इस बार पीछे नहीं हटे. उन्होंने टॉप रोप पर चढ़कर दर्शकों के साथ मिलकर खूब ठुमके लगाए. उन्हें देखकर जे उसो भी काफी खुश हुए. रेंस ने जे को गले भी लगाया. दोनों के बीच इतना प्यार देखकर एरीना में मौजूद सभी लोगों ने उनके लिए तालियां बजाईं.

WWE Raw में रोमन रेंस को पड़ा खतरनाक स्पीयर

रोमन रेंस की पॉल हेमन और ब्रॉन ब्रेकर से बात हुई. हेमन ने रेंस को ऑफर भी दिया. हेमन ने कहा कि रेंस अब सैथ रॉलिंस की जगह ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड को लीड कर सकते हैं. रेंस ने हेमन को बेवकूफ कहते हुए उनके ऑफर को अस्वीकार कर दिया. रेंस ने इसके बाद ब्रेकर को सुपरमैन पंच लगाकर रीड को पंच लगाए. हालांकि, बहुत जल्द ब्रेकर ने जबरदस्त स्पीयर रेंस को लगाकर उनकी हालत खराब कर दी. इसके बाद ब्रेकर और रीड ने मिलकर रेंस को पीटा. तब लगा था कि रोमन का और ज्यादा बुरा हाल होगा लेकिन जे उसो ने आकर उन्हें बचा लिया. जे ने दोनों हील स्टार्स को सुपरकिक से गिराया. अंत में रेंस ने रीड और जे ने ब्रॉन को स्पीयर लगाया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE SummerSlam 2025 के लिए धमाकेदार टाइटल मैच का ऐलान, दिग्गज के पास 5 साल का सूखा खत्म करने का मौका

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola