News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
WWE: WWE SummerSlam 2025 अब ज्यादा दिन दूर नहीं है. 2 और 3 अगस्त को फैंस को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलने वाला है. कंपनी ने कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया है. फैंस का उत्साह भी चरम पर हैं क्योंकि पहली बार यह प्रीमियम लाइव इवेंट दो दिन का होगा. WWE ने शो के लिए एक और बड़े चैंपियनशिप मैच का ऐलान कर दिया है, जिसकी उम्मीद बहुत पहले से की जा रही थी. सबसे बड़ी बात है कि टाइटल में इस बार बदलाव भी हो सकता है.
आपको बता दें SummerSlam 2025 के लिए डॉमिनिक मिस्टीरियो और एजे स्टाइल्स के बीच इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच की घोषणा कर दी है. दरअसल मिस्टीरियो पसलियों की इंजरी के कारण कुछ हफ्तों से एक्शन से बाहर हैं. Night of Champions में मिस्टीरियो और स्टाइल्स के बीच मैच होने वाला था लेकिन डर्टी डॉमी की खराब हालत के कारण मैच रद्द कर दिया गया. इसके बाद से लगातार एजे मैच की मांग पर अड़े हुए थे. स्टाइल्स ने डॉक्टर्स से बात करने के लिए भी कहा.
पिछले हफ्ते Raw में एडम पीयर्स ने कहा कि अब डॉमिनिक का मेडिकल किया जाएगा. Raw के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत से ही स्टाइल्स ने मिस्टीरियो का पूरे एरीना में पीछा किया. विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप मैच के दौरान भी स्टाइल्स मेडिकल स्टाफ सदस्य के रूप में आ गए थे. पीयर्स ने मिस्टीरियो को जांच के लिए जाने के लिए कहा लेकिन वह नहीं माने. पीयर्स ने मिस्टीरियो को टाइटल छीनने की धमकी भी दी. शो में बाद में पीयर्स और स्टाइल्स डॉक्टर से बात कर रहे थे. अचानक मिस्टीरियो ने आकर स्टाइल्स पर हमला कर दिया. मिस्टीरियो ने बताया कि वह मेडिकली क्लियर हो गए हैं और SummerSlam 2025 में स्टाइल्स से टक्कर लेंगे. दिग्गज एजे ने 2020 में अंतिम बार आईसी टाइटल अपने नाम किया था. अब देखना होगा कि वह SummerSlam 2025 में पांच बाद का सूखा खत्म कर पाएंगे या नहीं.
The #ICTitle will be on the line at #SummerSlam as @DomMysterio35 defends against @AJStylesOrg!
📍 @MetLifeStadium
🎟️ https://t.co/xCkKwrYAgX pic.twitter.com/DUsXX2E3OZ---विज्ञापन---— WWE SummerSlam (@SummerSlam) July 22, 2025
WWE SummerSlam is back August 2 & 3! See your favorite Superstars and get ready for the biggest 2-day event of the summer! Get tickets now on Fandango 🎟#WWE #SummerSlamhttps://t.co/lb8BC3TYco pic.twitter.com/7Xs9O5rL2I
— Fandango (@Fandango) July 21, 2025
ये भी पढ़ें:-WWE में Roman Reigns ने धोखेबाज Paul Heyman को बेवकूफ कहकर उड़ाई धज्जियां, बदले में पड़ा तूफानी स्पीयर
न्यूज 24 पर पढ़ें WWE, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।