Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

Roman Reigns का भाई WWE Elimination Chamber 2026 से हुआ बाहर, जानलेवा हमले के बाद पहुंचे अस्पताल

WWE Elimination Chamber 2026 का आयोजन 28 फरवरी (भारत में 1 मार्च) को होने वाला है. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इससे पहले एक बुरी खबर सामने आ रही है. रोमन रेंस के भाई चैंबर मैच से बाहर हो गए हैं.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Feb 28, 2026 08:21
WWE Elimination Chamber 2026

WWE SmackDown: WWE Elimination Chamber 2026 के आयोजन में अब बस कुछ ही घंटे बचे हुए हैं. फैंस को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. शो से पहले एक बुरी खबर सामने आ गई है. रोमन रेंस के भाई जे उसो मेंस चैंबर मैच से बाहर हो गए हैं. SmackDown के एपिसोड में एक बड़ा हादसा हुआ, जिसके बाद बड़ा कदम उठाया गया. ब्लू ब्रांड की शुरुआत में ही एक ऐसा सीन दिखा, जिससे सभी हैरानी में पड़ गए. आइए आपको पूरी कहानी बताते हैं.

WWE SmackDown में घटी बड़ी घटना

WWE Elimination Chamber 2026 से पहले SmackDown का अंतिम एपिसोड लुइसविले, केंटकी में हुआ. कंपनी ने पहले ही बड़े मैचों का ऐलान कर दिया था. इसके अलावा ये भी बताया गया था कि मेंस चैंबर मैच में हिस्सा लेने वाले सभी छह स्टार्स का सैगमेंट होगा. SmackDown की शुरुआत बहुत ही गजब के अंदाज में हुई. बैकस्टेज एक रेसलर के ऊपर किसी ने जानलेवा हमला कर दिया. बाद में खुलासा हुआ कि वो जे उसो हैं. उनकी हालत इतनी खराब हो गई कि उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया. उनके साथ जेकब फाटू मौजूद थे. जे के ऊपर हमला किसने किया इसका पता नहीं चल पाया. वो अब चैंबर मैच से बाहर हो गए हैं. जे ने Raw के एपिसोड में ब्रॉन्सन रीड और ऑरिजिनल एल ग्रांडे अमेरिकानो को हराकर चैंबर मैच में क्वालिफाई किया था.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-‘WWE में कोई नहीं तोड़ पाएगा रिकॉर्ड’, John Cena के 17वें वर्ल्ड टाइटल को लेकर बड़ी भविष्यवाणी 

---विज्ञापन---

WWE Elimination Chamber 2026 में होंगे बड़े मैच

Elimination Chamber 2026 बहुत ही जबरदस्त होने वाला है. कंपनी ने चार बड़े मुकाबले रखे हुए हैं. मेंस और वुमेंस चैंबर मैच में सभी की नजरें रहेंगी. जो भी विजेता होगा उसे रेसलमेनिया 42 में वर्ल्ड टाइटल मैच मिलेगा. इसके अलावा सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को फिन बैलर के खिलाफ डिफेंड करेंगे. बैकी लिंच भी एजे ली के खिलाफ वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को दांव पर लगाएंगी. बैकी की बादशाहत इस बार खत्म हो सकती है.

ये भी पढ़ें:-Elimination Chamber 2026 से पहले WWE SmackDown के अंतिम शो में क्या-क्या होगा?, फैंस को मिल सकते हैं नए चैंपियंस

First published on: Feb 28, 2026 08:21 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.