'WWE में कोई नहीं तोड़ पाएगा रिकॉर्ड', John Cena के 17वें वर्ल्ड टाइटल को लेकर बड़ी भविष्यवाणी 

WWE में पिछले साल जॉन सीना ने कोडी रोड्स को हराकर अपने करियर में 17वीं बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी. सवाल ये है कि उनके इस रिकॉर्ड को कौन तोड़ेगा. एक दिग्गज का कहना है कि ये कारनामा कोई नहीं कर पाएगा.

WWE

John Cena: WWE से जॉन सीना ने संन्यास ले लिया है. 2025 के अंत में उन्होंने अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा. गुंथर के खिलाफ उन्हें हार का सामना करना पड़ा. सीना ने पिछले साल अपने करियर में 17वीं बार वर्ल्ड टाइटल हासिल किया. उन्होंने रिक फ्लेयर को पीछे छोड़ा. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि सीना के इस रिकॉर्ड को फ्यूचर में कौन तोड़ेगा. रैंडी ऑर्टन का नाम सबसे पहले सामने आता है क्योंकि वो 14 बार वर्ल्ड टाइटल जीत चुके हैं. ऑर्टन को नहीं लगता है कि सीना का रिकॉर्ड कभी टूटेगा.

विज्ञापन

WWE दिग्गज रैंडी ऑर्टन ने क्या कहा?

पिछले साल रेसलमेनिया में कोडी रोड्स ने जॉन सीना के खिलाफ अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप डिफेंड की थी. सीना ने इससे पहले हील टर्न लिया था. सीना ने कोडी को हराकर 17वीं बार वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया था. सीना इससे पहले रिक फ्लेयर के साथ 16 की बराबरी पर थे. सीना से पीछे अब एक्टिव रूप में ऑर्टन ही बचे हैं, जो उनके रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं. ऑर्टन अभी 4-5 साल तक रेसलिंग करते हुए नज़र आएंगे.

विज्ञापन

The Pat McAfee Show में हाल ही में गेस्ट बनकर रैंडी ऑर्टन नज़र आए. वहां पर उनसे सवाल पूछा गया कि क्या वो फ्यूचर में जॉन सीना के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं. जवाब देते हुए ऑर्टन ने कहा, “मुझे नहीं लगता है कि जॉन सीना के रिकॉर्ड को कोई तोड़ पाएगा. कोई भी 17 अंक से ज्यादा नहीं जाएगा. अगर आप मेरी बात समझ रहे हैं तो”. ऑर्टन ने संकेत दे दिए हैं कि ट्रिपल एच फ्यूचर में किसी के भी इस रिकॉर्ड की तोड़ने को योजना नहीं बना रहे हैं.

ये भी पढ़ें:-WWE Elimination Chamber 2026 में बदलेगी इन 5 स्टार्स की किस्मत! Triple H दे सकते हैं बड़ा पुश

विज्ञापन

रैंडी ऑर्टन के पास है बड़ा मौका

रैंडी ऑर्टन ने WWE में लंबे समय से वर्ल्ड चैंपियनशिप नहीं जीती है. अब उनके पास सुनहरा मौका आ गया है. 2026 के एलिमिनेशन चैंबर मैच में ऑर्टन का जलवा भी देखने को मिलेगा. वो इस मुकाबले को जीतकर रेसलमेनिया 42 में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच लड़ सकते हैं. वहां पर अगर वो मैकइंटायर को हराने में कामयाब होते हैं, तो फिर करियर में 15वींं बार वर्ल्ड टाइटल जीत जाएंगे.

विज्ञापन


न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ