Elimination Chamber 2026 से पहले WWE SmackDown के अंतिम शो में क्या-क्या होगा?, फैंस को मिल सकते हैं नए चैंपियंस

WWE Elimination Chamber 2026 के आयोजन में अब कुछ ही घंटे रह गए हैं. इससे पहले SmackDown का अंतिम एपिसोड खतरनाक होने वाला है. वहां पर तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. जानिए कौन से मुकाबले ब्लू ब्रांड में होंगे.

WWE

WWE SmackDown में क्या होगा?

WWE SmackDown: WWE Elimination Chamber 2026 का आयोजन 28 फरवरी (भारत में 1 मार्च) को शिकागो में होगा. इसे लेकर सभी काफी उत्साहित हैं. कंपनी ने चार बड़े मैचों का ऐलान किया है. फैंस की इससे पहले होने वाले SmackDown के एपिसोड पर नजरें टिकी होंगी. कंपनी ने इसके लिए पहले से बड़े ऐलान कर दिए थे. इस शो में खूब बवाल मचने वाला है. ट्रिपल एच सरप्राइज भी दे सकते हैं. ब्लू ब्रांड का ये एपिसोड केंटकी के लुइसविले स्थित kfc यम सेंटर से प्रसारित होगा. आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या-क्या होगा.

विज्ञापन

बड़े मैचों का होगा आयोजन

SmackDown के आगामी एपिसोड में तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. कंपनी ने चार बड़े मैच शो के लिए रखे हुए हैं. सोलो सिकोआ और अंकल हाउडी के बीच टक्कर होगी. इनके ग्रुप की राइवलरी लंबे समय से चल रही है. सबसे बड़ी बात है कि बहुत समय बाद हाउडी सिंगल्स मैच में नज़र आएंगे. कैंडिस लेरे का मुकाबला जॉर्डिन ग्रेस के साथ होगा. इस मैच में भी बवाल मचने की उम्मीद है.

विज्ञापन

ओबा फेमी इस हफ्ते बहुत बड़ा मैच लड़ने वाले हैं. उनकी टक्कर दिग्गज द मिज़ के साथ होगी. आप सभी जानते हैं कि मिज़ लंबे समय से कंपनी में काम कर रहे हैं. युवा फेमी को उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा. रिया रिप्ली और इयो स्काई अपनी वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप को नाया जैक्स और लैश लीजेंड के खिलाफ डिफेंड करेंगे. इस बार नाया और लीजेंड को पुश दिया जा सकता है. दोनों नए टैग टीम चैंपियन बन सकते हैं. इसकी संभावनाएं बहुत ज्यादा हैं.

विज्ञापन

WWE SmackDown में बड़े स्टार्स आएंगे नज़र

SmackDown में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन ड्रू मैकइंटायर भी आएंगे. वो अपने फ्यूचर को लेकर बात रख सकते हैं. साथ ही साथ विरोधियों पर निशाना साध सकते हैं. ब्लू ब्रांड में एक बड़ा सैगमेंट होगा, जिसमें रैंडी ऑर्टन, कोडी रोड्स, ट्रिक विलियम्स, जे’वॉन एवंस, जे उसो और एलए नाइट शामिल हैं. आप सभी जानते हैं कि ये सभी आगामी मेंस चैंबर मैच का हिस्सा हैं. इनके बीच तगड़ा ब्रॉल हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ