Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

Roman Reigns और CM Punk हैं अरबों के मालिक, जानिए WWE WrestleMania 42 से पहले दोनों की नेटवर्थ

WWE WrestleMania 42 में कुछ ही दिन बाद सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ दांव पर लगाने वाले हैं. दोनों की जबरदस्त राइवलरी चल रही है. इनके मैच को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. आइए इससे पहले आपको दोनों की नेटवर्थ बताते हैं.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Apr 2, 2026 13:28
रोमन रेंस-सीएम पंक की नेटवर्थ

Roman Reigns & CM Punk: WWE WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में होने वाला है. नाइट-2 के मेन इवेंट में बहुत बड़ा मैच होने वाला है. सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों की राइवलरी जबरदस्त चल रही है. रेंस और पंक एक-दूसरे पर खतरनाक अटैक भी कर चुके हैं. रेंस ने 2026 का रॉयल रंबल मैच जीता था. इसके बाद उन्होंने मेगा इवेंट में अपने विरोधी के रूप में पंक को चुना. कहा जा रहा है कि इस बार रेंस नए चैंपियन बन सकते हैं. खैर WrestleMania 42 से पहले हम आपको दोनों दिग्गज की नेटवर्थ के बारे मे बताएंगे.

कितनी है रोमन रेंस की नेटवर्थ?

2020 से 2024 तक रोमन रेंस 1316 दिन तक चैंपियन रहे थे. उन्होंने अपने हील रन से सभी का दिल जीता लिया था. रेंस अब किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. रेंस का पार्ट-टाइम शेड्यूल है. वो अब हॉलीवुड में भी काम कर रहे हैं. पिछले कुछ सालों में WWE में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले स्टार्स की लिस्ट में टॉप पर रेंस का नाम ही रहा है. लैसनर और सीना जैसे दिग्गजों को उन्होंने पीछे कर दिया. WWE ने रेंस को उनकी लोकप्रियता का बढ़िया ईनाम दिया है. खैर Celebrity Net Worth की रिपोर्ट के अनुसार रेंस की नेटवर्थ मौजूदा समय में 14 मिलियन डॉलर (लगभग डेढ़ अरब) है. उनके पास कमाई के जरिए बहुत है. WWE, हॉलीवुड, मर्चेंडाइज सेल्स और टीवी शोज के जरिए उन्होंने तगड़ा पैसा कमाया है. वैसे रेंस की कमाई का पहला सोर्श रेसलिंग ही रहा है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: WrestleMania 42 से पहले Chris Jericho ने तोड़ा WWE फैंस का दिल, 1 साल बाद AEW में वापसी कर मचाई सनसनी

सीएम पंक की कमाई कितनी है?

सीएम पंक लंबे समय से रेसलिंग में काम कर रहे हैं. 2014 में वो WWE से चले गए थे. इस दौरान उनका कॉन्ट्रैक्ट काफी तगड़ा था. 2023 के अंत में पंक ने WWE में वापसी की. इससे पहले कुछ सालों तक उन्होंने AEW में भी काम किया था. पंक की लोकप्रियता बहुत जबरदस्त है. Celebrity Net Worth के अनुसार पंक की नेटवर्थ 12 मिलियन डॉलर (लगभग एक अरब) है. WWE कॉन्ट्रैक्ट, रॉयल्टी, एडवर्टाइजमेंट और मर्चेंडाइज सेल्स से पंक ने अच्छा पैसा कमाया है. पंक कुछ बड़ी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Virat Kohli का फैन WWE में बना विलेन, अब WrestleMania 42 में Roman Reigns के भाइयों का होगा बुरा हाल!

First published on: Apr 02, 2026 01:28 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.