हिंदी न्यूज़/खेल/WWE/Rhea Ripley ने बर्थडे पर उड़ाया गर्दा, जीता WWE Crown Jewel 2025 इवेंट, स्वैग और धांसू एंट्री से फैंस को किया 'पागल'
WWE
Rhea Ripley ने बर्थडे पर उड़ाया गर्दा, जीता WWE Crown Jewel 2025 इवेंट, स्वैग और धांसू एंट्री से फैंस को किया ‘पागल’
WWE Crown Jewel 2025 का आयोजन पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में हुआ था. वहां पर रिया रिप्ली भी एक्शन में दिखाई दीं. अपनी होमकंट्री में फैंस ने उनका स्वागत जोरदार अंदाज में किया. उन्होंने इयो स्काई के साथ मिलकर ओस्का और कायरी सेन से मुकाबला किया. रिप्ली ने पोस्ट-शो में भी एंट्री की, जहां पर उनक खूब स्वागत किया गया.
Rhea Ripley: पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में हुए WWE Crown Jewel 2025 का सफल समापन हो गया है. शो में पांच खतरनाक मुकाबले देखने को मिले. सबसे बड़ी बात है कि क्राउड बहुत जबरदस्त था. इवेंट में रिया रिप्ली के एक्शन पर भी सभी की नज़रें थीं. अपनी होमकंट्री में उनका मैच था. मजेदार बात यह है कि 11 अक्टूबर को ही उनका जन्मदिन भी था. रिया एडिलेड की हैं और इस वजह से उन्हें दर्शकों ने खूब चीयर किया. जब उनकी एंट्री हुई तो सभी खुशी से उछल पड़े थे. कंपनी ने उनकी एंट्री भी बढ़िया अंदाज में प्लान की थी. इस बार रिया को रिंग में आने के लिए एक्सट्रा टाइम दिया गया था.
WWE Crown Jewel 2025 में रिया रिप्ली ने दिखाया जबरदस्त एक्शन
Crown Jewel को देखने लिए एरीना में 13 हजार से ज्यादा लोग मौजूद थे. शो में रिया रिप्ली और इयो स्काई का मुकाबला ओस्का और कायरी सेन के साथ हुआ. चारों स्टार्स ने मैच में तगड़े मूव्स लगाए. शुरुआत में सेन और ओस्का ने स्काई को निशाना बनाया. वह रिया को टैग नहीं दे पाईं. फैंस रिप्ली को रिंग में देखना चाहते थे. बड़ी मुश्किल से रिया को मैच में टैग मिला. इसके बाद तो उन्होंने बवाल मचा दिया.
रिप्ली ने ओस्का और कायरी को खूब धोया. उनके हर एक मूव पर फैंस चीयर कर रहे थे. अपने फैंस के बीच उनका भी मनोबल सातवें आसमान पर था. रिप्ली और इयो की केमिस्ट्री भी काफी बढ़िया रही. मुकाबले के अंत में रिया ने हमेशा की तरह अपनी ताकत दिखाई. उन्होंने कायरी को बिग बूट और रिप्टाइड लगाकर धराशाई किया. इसके बाद उन्होंने मैच खत्म करने के लिए स्काई को टैग दिया. स्काई ने सेन को मूनसॉल्ट लगाकर पिन किया और जीत दर्ज की. मुकाबले में बड़ी जीत के बाद दोनों फेस स्टार्स ने एक-दूसरे को गले लगाया. फैंस ने भी रिप्ली के लिए खूब तालियां बजाईं. रिया ने हाथ ऊपर कर सभी के सम्मान को स्वीकार किया. अपने जन्मदिन पर होमकंट्री पर मिली इस जीत को रिया शायद ही कभी भूल पाएंगी.
Crown Jewel के बाद रिया रिप्ली पोस्ट-शो में नज़र आईं, जहां पर उनके देशवासियों ने उनका स्वागत किया. रिया काफी खुश थीं और उन्होंने फैंस के साथ मिलकर शैनन नोल का “C’mon Aussie C’mon” गाना गाया. फैंस ने इस दौरान ओस्का बेवकूफ है के चैंट्स भी लगाए, जिस पर रिप्ली मुस्कुरा गईं. वह बिल्कुल भी अपनी हंसी छिपा नहीं पाईं. काफी देर तक दर्शकों का शोर खत्म ही नहीं हुआ क्योंकि वह रिप्ली की मौजूदगी का आनंद ले रहे थे. कुछ देर बाद फैंस ने ओस्का के लिए गलत चैंट्स लगाना शुरू किया. वहां पर भी रिप्ली अपनी हंसी नहीं रोक पाईं. हालांकि, वह बहुत जल्दी समझ गईं थी कि गलत बोला जा रहा है.

---विज्ञापन---