News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Crown Jewel Roman Reigns Match: WWE Crown Jewel 2025 की शुरुआत बहुत ही धमाकेदार अंदाज में हुई. रोमन रेंस और ब्रॉन्सन रीड के बीच ऑस्ट्रेलियन स्ट्रीट फाइट मैच हुआ. मुकाबले में खूब बवाल देखने को मिला. ब्रॉन ब्रेकर ने दखलअंदाजी की. द उसोज़ भी आए. अंत में जे उसो के एक गलत स्पीयर से रेंस को हार मिली. रोमन को उनके भाई ने ही इस बार धोखा दे दिया. मैच के बाद रेंस ने जे उसो और जिमी उसो को खूब सुनाया. आइए आपको बताते हैं कि रेंस ने अपने भाइयों से क्या कहा.
मैच जीतने के बाद ब्रॉन्सन रीड, ब्रॉन ब्रेकर और पॉल हेमन जश्न मनाते हुए बैकस्टेज चले गए. इसके बाद रोमन रेंस और द उसोज़ के बीच बहस शुरू हुई. रेंस ने अपने भाइयों से कहा,”मैंने तुमसे क्या कहा था? पूरी दुनिया सोचती है कि मैं अकेले कुछ नहीं कर सकता. मैंने तुमसे कहा था कि मैं यह करूंगा. यह पुराने जमाने जैसा नहीं है. यह सिर्फ तभी काम करता है जब हम जीतते हैं. यह सिर्फ एक ही तरह से काम करता है. मैं तुमसे प्यार करता हूं लेकिन मैं क्रिसमस तक तुम सभी को नहीं देखना चाहता हूं”. इतना कहने के बाद रेंस वहां से गुस्से में चले गए. जे और जिमी ने उनसे कहा कि वह उनकी मदद करने आए थे. जे को भी रेंस की बात सुनकर गुस्सा आ गया. जे ने कह दिया कि वह इस चीज से अब बाहर हैं.
"I don't want to see y'all till Christmas."@WWERomanReigns said what he said 🤷 pic.twitter.com/1HvHFEA6Lq
— WWE (@WWE) October 11, 2025
ये भी पढ़ें:-WWE को चीटिंग से मिला नया चैंपियन, Cody Rhodes पर रोलेक्स घड़ी पड़ी भारी, Seth Rollins ने जीती जंग
ऑस्ट्रेलियन स्ट्रीट फाइट मैच में शुरुआत से ही रोमन रेंस ने अपना दबदबा बनाया हुआ था. रिंगसाइड पर रीड को रेंस स्पीयर देने गए लेकिन वहां ब्रॉन ब्रेकर आ गए. ब्रेकर ने रेंस को स्पीयर लगा दिया. इसके बाद ब्रेकर और रीड ने मिलकर रेंस को अनाउंस टेबल पर पटका. रेंस को बचाने के लिए जे और जिमी उसो ने एंट्री की. दोनों ने सुपरकिक से रीड और ब्रेकर को धराशाई किया. रिंगसाइड में ब्रेकर ने जिमी को बैरिकेड में पटक दिया था. वहीं रिंग के अंदर जे ने गलती से रोमन को टेबल पर स्पीयर दे दिया. इसका फायदा रीड ने उठाया. उन्होंने सुनामी मूव लगाया और रेंस को पिन करते हुए जीत दर्ज की.
ये भी पढ़ें:-John Cena ने दिया ट्रिब्यूट तो The Undertaker हुए खुश, WWE Crown Jewel 2025 के बाद कहा धन्यवाद
न्यूज 24 पर पढ़ें WWE, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।