हिंदी न्यूज़/खेल/WWE/WWE Royal Rumble 2026 में Roman Reigns और Brock Lesnar की क्यों नहीं हुई टक्कर? असली वजह का खुलासा
WWE
WWE Royal Rumble 2026 में Roman Reigns और Brock Lesnar की क्यों नहीं हुई टक्कर? असली वजह का खुलासा
WWE Royal Rumble 2026 में हुए मेंस रॉयल रंबल मैच में काफी मजा आया. फैंस सोच रहे थे कि रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर का आमना-सामना भी होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसे लेकर अब एक रिपोर्ट में बड़ी बात सामने आई है.
Roman Reigns & Brock Lesnar: हाल ही में सऊदी अरब में पहली बार WWE Royal Rumble 2026 का आयोजन हुआ था. वहां पर हुए मेंस रॉयल रंबल मैच में रोमन रेंस को सफलता मिली. उन्होंने गुंथर को अंत में एलिमिनेट कर अपने करियर में दूसरी बार रंबल मैच जीता. मुकाबले में काफी मजेदार पल देखने को मिले. मैच में ब्रॉक लैसनर ने भी एंट्री की. फैंस को लगा था कि रंबल मैच में रोमन और लैसनर का कुछ पल के लिए आमना-सामना होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसे लेकर अब बड़ा खुलासा हुआ है.
Royal Rumble में रोमन रेंस-ब्रॉक लैसनर की टक्कर क्यों नहीं हुई?
आप सभी जानते हैं कि रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर का इतिहास काफी तगड़ा रहा है. दोनों के बीच मुकाबले भी हो चुके हैं. जब भी रोमन और लैसनर आमने-सामने आते हैं तो तबाही मच जाती है. 2025 के अंत में हुए मेंस वॉरगेम्स मैच में भी इन्होंने बवाल मचाया था. फैंस रॉयल रंबल मैच में भी दोनों की टक्कर देखना चाहते थे. लैसनर को रोमन की एंट्री से पहले कोडी रोड्स और एलए नाइट ने मिलकर रिंग से बाहर कर दिया था. Wrestling Observer Newsletter के डेव मैल्टजर के अनुसार WWE ने रॉयल रंबल मैच के दौरान रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर को जानबूझकर अलग रखा था. WWE नहीं चाहता था कि दोनों का आमना-सामना हो.
WWE WrestleMania 42 में किसके साथ होगा रोमन रेंस का मैच?
WWE WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को होगा. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रोमन रेंस ने मेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर मेगा इवेंट में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हासिल किया. पिछले हफ्ते Raw के एपिसोड में रेंस और सीएम पंक के बीच प्रोमो सैगमेंट हुआ. दोनों ने एक-दूसरे पर कई आरोप लगाए. अंत में रोमन ने पंक को अपने WrestleMania 42 विरोधी के रूप में चुना. WWE ने भी दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया.