---विज्ञापन---

WWE angle-right

WWE Raw प्रीव्यू (9 फरवरी, 2026): दांव पर लगेगा Roman Reigns के भाइयों का टाइटल, Becky Lynch मचा सकती हैं बवाल

WWE Raw का इस हफ्ते का शो बहुत ही जबरदस्त होगा. कंपनी ने एक चैंपियनशिप मैच का ऐलान पहले ही कर दिया था. नई कहानियों की शुरुआत भी हो सकती है. जानिए कौन से मुकाबले रेड ब्रांड में होंगे.

---खबर नीचे जारी है---

WWE Raw Preview: WWE में WrestleMania 42 की तैयारियां शुरू हो गई हैं. एक बड़े मैच का ऐलान हो गया है. 28 फरवरी को Elimination Chamber प्रीमियम लाइव इवेंट भी होने वाला है. इसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. अब वीकली एपिसोड पर भी सभी की नजरें हैं. Raw का इस हफ्ते का शो बहुत शानदार होने वाला है. कंपनी ने कुछ बड़े ऐलान पहले ही कर दिए थे. रेड ब्रांड का शो इस हफ्ते ओहियो के क्लीवलैंड स्थित रॉकेट एरिना से लाइव आएगा. बड़े मुकाबले और सैगमेंट वहां पर होंगे. ट्रिपल एच Raw में बड़ा सरप्राइज देने के लिए तैयार हैं. आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या-क्या होगा.

द उसोज़ का बड़ा मैच

2025 के अंत में रोमन रेंस के भाई जे उसो और जिमी उसो ने एजे स्टाइल्स और ड्रेगन ली को हराकर वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद से उन्होंने अभी तक टाइटल डिफेंड नहीं किया है. हाल ही में ओटिस और अकीरा टोजावा ने नंबर-1 कंटेंडर्स मैच जीता. इस हफ्ते Raw के एपिसोड में द उसोज़ अपनी चैंपियनशिप को ओटिस और टोजावा के खिलाफ डिफेंड करेंगे. इस मैच में खूब बवाल होने की उम्मीद है. देखना होगा कि उसोज़ अपने टाइटल को रिटेन कर पाएंगे या नहीं.

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें:-भारतीय WWE दिग्गज The Great Khali ने कितने रेसलर्स को पटखनी देकर वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी? जानिए कब रचा गया इतिहास

मैक्सिकन डुप्री का मैच

कुछ हफ्ते पहले मैक्सिकन डुप्री को नटालिया ने बड़ा धोखा दिया था. उनकी वजह से डुप्री चैंपियन बनने में नाकाम रहीं. इस हफ्ते नटालिया और डुप्री के बीच मैच होगा. सबसे बड़ी बात है इन दोनों के साथ राइवलरी में विमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बैकी लिंच भी हैं. लिंच मुकाबले में दखलअंदाजी कर दोनों स्टार्स पर हमला कर सकती हैं. ऐसा हुआ तो फिर आगे की कहानी काफी रोमांचक हो जाएगी.

---खबर नीचे जारी है---

एलिमिनेशन चैंबर क्वालिफाइंग मैच

Elimination Chamber प्रीमियम लाइव इवेंट में मेंस और विमेंस चैंबर मैच भी होंगे. जो भी मुकाबला जीतेगा उसे रेसलमेनिया 42 में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिलेगा. Raw के एपिसोड में चैंबर मैच में क्वालिफाई करने के लिए बड़े मुकाबले होंगे. शो के दौरान ही इसके बारे में बताया जाएगा. देखना होगा कि कंपनी द्वारा किन स्टार्स को मौका दिया जाता है.

ये भी पढ़ें:-WWE दिग्गज Paul Heyman के चेले को हुई हर्निया बीमारी, एक्शन से बाहर होने के बाद खतरे में पड़ा करियर!

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Feb 09, 2026 09:57 AM

End of Article

About the Author

Pankaj Joshi

News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने जागरण यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई खत्म करने के बाद पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. 2025 से पंकज News24 में कार्यरत हैं.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola