हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE पर मंडराया FIFA World Cup 2026 का खतरा! Triple H को अचानक प्लान में करना पड़ा बदलाव

WWE SmackDown की शुरुआत में कोडी रोड्स और गुंथर के बीच अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप मैच हुआ. ये मुकाबला इस बार ट्रिपल एच ने मेन इवेंट में नहीं कराया. अब इसके पीछे की बड़ी वजह भी सामने आ गई है.

विज्ञापन
ट्रिपल एच ने बदला फैसला (Image: Twitter/X & WWE.com)

Triple H: WWE SmackDown का लेटेस्ट एपिसोड शानदार रहा. वहां पर फैंस को बड़े मुकाबले देखने को मिले. कंपनी ने मैचों का ऐलान पहले ही कर दिया था. शो की शुरुआत में कोडी रोड्स और गुंथर के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ. सैमी ज़ेन इस मैच में गेस्ट रेफरी की भूमिका में थे. मैच में काफी बवाल मचा. खैर सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि आखिर ट्रिपल एच ने इस मुकाबले को शुरू में ही क्यों करा दिया. उम्मीद की जा रही थी कि मुकाबला मेन इवेंट में होगा. अब इसके पीछे का कारण भी सामने आ गया है.

WWE ने चैंपियनशिप मैच पहले क्यों कराया?

आप जानते हैं कि इस समय फीफा वर्ल्ड कप की धूम मची हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक ट्रिपल एच ने SmackDown की शुरुआत में चैंपियनशिप मैच इसलिए रखा क्योंकि फीफा वर्ल्ड कप में ब्राजील और हैती के बीच ग्रुप-C का मुकाबला होना था. ये मुकाबला SmackDown के शुरू होने के ठीक 30 मिनट होने वाला था. ब्राजील सबसे लोकप्रिय टीम है, जिसमें रियाल मैड्रिड के विनीसियस जूनियर और बार्सिलोना के राफिन्हा जैसे बड़े खिलाड़ी खेलते हैं. ट्रिपल एच ने चैंपियनशिप मैच की व्यूअरशिप बढ़ाने के लिए इस पहले ही करा दिया. अगर ये मेन इवेंट में होता तो फिर बहुत कम लोग इसे देखते. ट्रिपल एच ने इस बार बड़ी चालाकी से काम लिया.

ये भी पढ़ें: सऊदी अरब की धरती पर 11 WWE रेसलर्स मचाएंगे तबाही, Night of Champions के लिए 5 भयंकर मैचों का ऐलान

विज्ञापन

WWE Night of Champions 2026 में होगा बड़ा मैच

कोडी रोड्स और गुंथर के बीच मैच में खूब बवाल मचा. सैमी ज़ेन ने गुस्से में आकर जल्दी काउंट करके कोडी को पहले जीता दिया. इसके बाद कोडी ने दोबारा मैच शूरू करने के लिए कहा. वहां पर सैमी ने पहले गुंथर को हैलुवा किक लगाई. इसके बाद उन्होंने रेफरी और कोडी के ऊपर टाइटल से हमला कर दिया. अब नाइट ऑफ चैंपियंस में कोडी, सैमी और गुंथर के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच होने वाला है. इस इवेंट का आयोजन 27 जून को सऊदी अरब में होगा.

ये भी पढ़ें: WWE King of the Ring के फाइनल में पहुंचा Roman Reigns का भाई, Brock Lesnar के दुश्मन से होगी टक्कर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola