WWE King of the Ring के फाइनल में पहुंचा Roman Reigns का भाई, Brock Lesnar के दुश्मन से होगी टक्कर

WWE SmackDown के एपिसोड में इस हफ्ते रोमन रेंस के भाई जे उसो को बड़ी सफलता मिली है. उन्होंने किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. जे को बड़ी मुश्किल से इस बार जीत मिली है. आइए आपको बताते हैं कि मैच में क्या-क्या हुआ.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE SmackDown: WWE का SmackDown एपिसोड शानदार रहा. वहां पर रोमन रेंस के भाई जे उसो को बड़ी सफलता मिली. जे ने जे'वॉन एवंस को हराकर किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली है. दोनों के बीच शानदार मैच हुआ. एवंस ने इस बार खूब प्रभावित किया. हालांकि, उनका टूर्नामेंट जीतने का सपना टूट गया है. अंत में जे ने जीत हासिल की. मैच के बाद दोनों स्टार्स ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया. आइए आपको बताते हैं कि मुकाबले में क्या-क्या हुआ.

विज्ञापन

जे'वॉन एवंस का दबदबा

जे'वॉन एवंस का दबदबा2 / 6

जे'वॉन एवंस ने शुरुआत से ही लगातार मैच में अपना कंट्रोल बनाया हुआ था. उनकी पसलियों में चोट लगी थी. इसके बावजूद उन्होंने तगड़ा एक्शन दिखाया. उसो भी पीछे नहीं हटे. उन्होंने समोअन ड्रॉप से अपना जलवा दिया. एवंस ने जे को बैरिकेड पर धकेला, जिससे उनकी पसली में फिर से चोट लग गई. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

जे उसो को मिली जीत

जे उसो को मिली जीत3 / 6

पूरे मुकाबले में एवंस ने तगड़ा प्रदर्शन किया. उन्होंने बताया कि वो फ्यूचर स्टार हैं. उन्होंने जीत हासिल करने के लिए अपनी पूरी जान लगा दी. अंत में जे न स्पीयर और उसो स्प्लैश के जरिए एवंस को बड़ी मुश्किल से हराया. जे को इस बार बहुत मेहनत करनी पड़ी. हालांकि, उनके प्रदर्शन से रोमन रेंस जरूर खुश हुए होंगे. (Photo: WWE.com)

मैच के बाद दिखा खास पल

मैच के बाद दिखा खास पल4 / 6

SmackDown में सबसे अच्छा मैच जे उसो और एवंस के बीच हुआ. एवंस जीत डिजर्व करते थे, लेकिन कंपनी का प्लान कुछ और था. मैच के बाद जे और एवंस के बीच खास पल देखने को मिला. जे ने एवंस का हाथ उठाकर उनके प्रदर्शन की तारीफ की. ये देखकर फैंस भी खुश हुए. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ओबा फेमी से होगी टक्कर

ओबा फेमी से होगी टक्कर5 / 6

जे उसो ने किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बना ली है. 27 जून को होने वाले नाइट ऑफ चैंपियंस प्रीमियम लाइव इवेंट में उनका मुकाबला ओबा फेमी के साथ होगा. जो भी विजेता बनेगा वो असली किंग कहलाया जाएगा. दोनों के बीच तगड़े मैच की उम्मीद जताई जा रही है. (Photo: WWE.com)

जे उसो जीत सकते हैं फाइनल

जे उसो जीत सकते हैं फाइनल6 / 6

कुछ रिपोर्ट्स में पहले से खबरें सामने आ रही हैं कि जे उसो किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का फाइनल जीतेंगे और इसके बाद समरस्लैम में कोडी रोड्स को अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश करेंगे. रोमन रेंस ने भी जे से कहा है कि अब उन्हें कोडी का पीछा करना है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन