Randy Orton: WWE WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में होगा. मौजूदा समय में रोड टू रेसलमेनिया चल रहा है. इसके तहत SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते जबरदस्त रहा. जिस चीज का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे, वो इस बार देखने को मिली. WWE दिग्गज रैंडी ऑर्टन ने कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लेकर सभी को चौंका दिया है. ऑर्टन का इस बार विकराल रूप देखने को मिला है. उन्होंने कोडी को लहूलुहान कर दिया. ऑफिशियल्स ने आकर बड़ी मुश्किल से कोडी को बचाया.
WWE SmackDown में हुआ बड़ा सैगमेंट
रैंडी ऑर्टन ने हाल ही में मेंस चैंबर मैच जीतकर WrestleMania 42 में वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल किया. कोडी रोड्स ने पिछले हफ्ते ड्रू मैकइंटायर को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप अपने नाम की. SmackDown के मेन इवेंट में कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट हुआ. रैंडी और कोडी दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया. कोडी ने ऑर्टन की खूब तारीफ की. ऑर्टन ने कहा कि अगर कोडी की जगह मैकइंटायर रहते तो बढ़िया होता. ऑर्टन ने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया. इसके बाद उन्होंने कोडी को टेबल पर पटक कर लो-ब्लो लगा दिया.
रैंडी ऑर्टन ने कोडी के कपड़े फाड़कर उन्हें रिंग के बाहर फेंका. ऑर्टन ने कोडी की छाती पर खूब पंच मारे. उन्होंने रोड्स के ऊपर स्टील स्टेप्स से हमला किया. कोडी के मुंह से खूब खून निकलने लग गया था. ऑर्टन ने उन्हें लगातार पंच मारे. ऑर्टन ने अनाउंस टेबल के पास में स्टील स्टेप्स लगाया, जिसमें कोडी लेटे हुए थे. ऑर्टन ने वहां पर कोडी के ऊपर चेयर से अटैक कर दिया. ऑर्टन के इस रूप को देखने के लिए फैंस ने काफी लंबा इंतजार किया है. कोडी ने भी नहीं सोचा होगा कि ऑर्टन उनका इतना बुरा हाल करेंगे.
ये भी पढ़ें:-John Cena कब और किसे हराकर WWE में 17वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बने? जानिए किसने की उनकी बादशाहत खत्म
WWE WrestleMania 42 में अब होगा तगड़ा मैच?
WrestleMania 42 में जब रैंडी ऑर्टन और कोडी रोड्स का मैच तय हुआ तो फैंस खुश नहीं थे. सभी को लगा कि मैच बहुत ही साधारण होगा. हालांकि, अब मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है. ऑर्टन ने हील टर्न लेकर स्टोरीलाइन को काफी मजेदार बना दिया है. कहीं ना कहीं रैंडी को इस चीज की जरूरत भी थी. अब वो अपने करियर में 15वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनकर इतिहास रच सकते हैं. फिलहाल ये देखना होगा कि ऑर्टन के खिलाफ कोडी का अगला कदम क्या होगा.
ये भी पढ़ें:-WWE SmackDown Results, 13 मार्च, 2026: Randy Orton ने शिष्य को दिया धोखा, चैंपियन हुआ लहूलुहान