Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

Randy Orton ने WWE Elimination Chamber 2026 में क्यों अपने शिष्य Cody Rhodes को दिया धोखा? द वाइपर ने किया खुलासा

WWE Elimination Chamber 2026 में हुए चैंबर मैच में रैंडी ऑर्टन ने कोडी रोड्स को आरकेओ लगाकर जीत हासिल की. ऑर्टन ने अब इसके पीछे के कारण का खुलासा किया है. जानिए उन्होंने इंटरव्यू में क्या कहा.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Mar 2, 2026 11:59
WWE Elimination Chamber 2026

Randy Orton: शिकागो में हुए WWE Elimination Chamber 2026 में फैंस को खूब मजा आया. मेंस चैंबर मैच में रैंडी ऑर्टन ने जीत हासिल की. उन्होंने मुकाबले के अंत में धोखे से अपने शिष्य कोडी रोड्स को आरकेओ लगाया और पिन करते हुए सफलता अर्जित की. मैच में ऑर्टन का माइंडगेम्स देखने को मिला. कोई उनकी चाल में फंस गए. खैर ऑर्टन ने इसके पीछे के कारण का खुलासा किया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

WWE दिग्गज रैंडी ऑर्टन ने क्या कहा?

शो के बाद रैंडी ऑर्टन ने ESPN को अपना इंटरव्यू दिया. ऑर्टन ने कहा, “ये मेरा 10वां चैंबर है. पिंजरे के अंदर कुछ भी हो सकता है. इसमें बहुत सारे परिवर्तन होते हैं. जब वो दरवाजा खुलता है और एक नहीं बल्कि दो नकाबपोश इंसान मिले हैं. फिर आपको ड्रू मैकइंटायर भी मिलते हैं. मुझे इस मौके का फायदा उठाना ही था. मैं ये काम लंबे समय से कर रहा हूं. मैं अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हूं. इसलिए मुझे पूरा फायदा उठाना है, जब तक सब अच्छा चल रहा है. क्या मुझे सच में इसे करने से नफरत है? नहीं ऐसा नहीं है. मैं रेसलमेनिया जा रहा हूं. मैं रेसलमेनिया के मेन इवेंट में हिस्सा ले रहा हूं. इतना समझ लो कि टिकटों की बिक्री बढ़ने वाली है”.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-WWE का नया ‘न्यूड’ ड्रामा वायरल, CM Punk ने पत्नी के टाइटल के साथ शेयर की ऐसी तस्वीर कि फैंस के उड़े होश!

रेसलमेनिया 42 मैच में हो सकता है बदलाव

रेसलमेनिया 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. ड्रू मैकइंटायर अब अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ डिफेंड करेंगे. इस मैच में बदलाव भी हो सकता है. इस हफ्ते SmackDown के एपिसोड में मैकइंटायर अपने टाइटल को कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे. इनकी राइवलरी में जेकब फाटू के साथ भी चल रही है. आगे जाकर कुछ भी मुकाबले में हो सकता है. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि रेसलमेनिया 42 में फैटल 4वे मैच हो सकता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-WWE Raw में इस हफ्ते होगी Roman Reigns की एंट्री! ये 3 चीजें कर फैंस को दे सकते हैं सरप्राइज


First published on: Mar 02, 2026 11:59 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.