Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

WWE की नई स्टोरीलाइन में Paul Herman हुए किडनैप, Roman Reigns के भाई ने रची साज़िश!

WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते पॉल हेमन के लिए बिल्कुल भी बढ़िया नहीं रहा. सैथ रॉलिंस ने उनके ऊपर खतरनाक अटैक किया. इसके बाद बैकस्टेज उन्हें किडनैप कर लिया गया. हेमन की स्थिति अब काफी गंभीर हो गई है.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Mar 3, 2026 14:47
WWE Raw में पॉल हेमन को झटका

Paul Heyman: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा. फैंस को बड़े सरप्राइज मिले. WWE दिग्गज पॉल हेमन के लिए शो बिल्कुल भी सही नहीं रहा. पहले सैथ रॉलिंस ने उनकी हालत खराब की और बाद में बैकस्टेज उन्हें किडनैप कर लिया गया. अब द विज़न की स्टोरीलाइन बहुत ही जबरदस्त हो गई है. आने वाले कुछ हफ्ते बहुत ही रोमांचक रहने वाले हैं. आइए आपको बताते हैं कि हेमन के साथ रेड ब्रांड में इस हफ्ते क्या हुआ.

WWE Raw में पॉल हेमन का हुआ बुरा हाल

WWE Raw के एपिसोड की शुरुआत द विज़न के पॉल हेमन, ऑस्टिन थ्योरी और लोगन पॉल ने की. तीनों ने सैथ रॉलिंस के ऊपर निशाना साधा और उनका बुरा हाल करने का दावा किया. अचानक से रिंग के बाहर ब्लैक हुड पहने शख्स आए. इनके चक्कर में थ्योरी और लोगन बैकस्टेज चले गए. स्टेज से फिर ब्लैक हुड पहने आदमी ने एंट्री की. पॉल हेमन को लगा कि वो रॉलिंस है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. रॉलिंस ने पीछे से आकर हेमन के ऊपर चेयर से हमला कर दिया. इसके बाद उन्होंने हेमन को स्टॉम्प लगाया. हेमन के मुंह से खून भी निकलने लग गया.

---विज्ञापन---

बैकस्टेज पॉल हेमन को एंबुलेंस में चढ़ाया गया. इस दौरान उनके साथ थ्योरी और पॉल भी थे. वहां पर एक कार भी आई, जिसमें से रोमन रेंस के भाई जिमी उसो निकले. जिमी ने थ्योरी पर हमला किया. जब कैमरा एंबुलेंस के आगे की तरफ गया तो ड्राइविंग सीट पर मेगास्टार एलए नाइट बैठे थे. नाइट तुरंत एंबुलेंस को लेकर फरार हो गए. ये देखकर जिमी काफी खुश हुए. अब देखना होगा कि आगे जाकर हेमन का फ्यूचर क्या होता है.

ये भी पढ़ें:-‘Roman Reigns को उनके पिता के बगल में दफन करूंगा’, WWE WrestleMania 42 से पहले ट्राइबल चीफ को मिली धमकी

द विज़न ने सैथ रॉलिंस को कब दिया था धोखा

द विज़न ग्रुप का निर्माण सैथ रॉलिंस ने ही पॉल हेमन के साथ मिलकर किया था. पिछले साल अक्टूबर में विज़न ने रॉलिंस के खिलाफ टर्न ले लिया था. ब्रॉन ब्रेकर ने उन्हें स्पीयर लगाया. वहीं ब्रॉन्सन रीड ने सुनामी मूव दिया. रॉलिंस इसके बाद टीवी से बाहर हो गए थे. उन्हें अपना टाइटल भी छोड़ना पड़ा था. रॉलिंस इंजरी का भी शिकार हो गए थे. हाल ही में हुए एलिमिनेशन चैंबर में रॉलिंस ने वापसी कर बवाल मचाया था.

ये भी पढ़ें:-Elimination Chamber 2026 के बाद WWE को मिला नया चैंपियन, कंपनी के सबसे बड़े ‘विलेन’ की सिट्टी पिट्टी गुम

First published on: Mar 03, 2026 02:35 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.