'Roman Reigns को उनके पिता के बगल में दफन करूंगा', WWE WrestleMania 42 से पहले ट्राइबल चीफ को मिली धमकी

WWE Raw के मेन इवेंट में रोमन रेंस और सीएम पंक का आमना-सामना हुआ. दोनों के बीच जुबानी जंग देखने को मिली. इस बार पंक ने रेंस का खूब मजाक बनाया. वो रेंस के पिता को भी बीच में लेकर आ गए. जानिए उन्होंने क्या कहा.

WWE

रोमन रेंस को लेकर बड़ा बयान

Roman Reigns: WWE Elimination Chamber 2026 के बाद Raw का पहला एपिसोड खत्म हो गया है. फैंस को इस बार धमाकेदार शो देखने को मिला. मेन इवेंट में रोमन रेंस ने एंट्री की. उन्हें देखकर फैंस खुश हो गए. इस बार सीएम पंक ने उनकी खूब बेइज्जती कर दी. यहां तक कि पंक उनके पिता को भी बीच में ले आए. पंक की बात सुनकर सभी चौंक गए. खुद रोमन का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. रेंस ने भी नहीं सोचा होगा कि पंक उनके ऊपर इस तरह हावी हो जाएंगी.

विज्ञापन

WWE Raw में सीएम पंक बड़ा बयान

रोड टू रेसलमेनिया की शुरुआत हो गई है. Raw के मेन इवेंट में रोमन रेंस और सीएम पंक के बीच तीखी बहस हुई. दोनों ने एक-दूसरे को लेकर बड़ी बातें कहीं. रोमन ने पहले पंक का मजाक उड़ाया और उन्हें झूठा कहा. रेंस ने कहा कि WWE उन्हें अपने फायदे के लिए वापस लाया है. रेंस रिंग छोड़कर जाने लगे, लेकिन पंक ने उन्हें पकड़ लिया. पंक ने कहा कि वो बिना जवाब सुने वहां से नहीं जाएंगे. पंक ने कहा कि रेंस अकेले हैं और उनका कोई परिवार नहीं है. पंक ने कहा कि उन्होंने ही रेंस से वाइजमैन को छीना.

विज्ञापन

पंक ने रोमन के पिता की बेइज्जती करते हुए कहा, “रोमन रेंस तुम अकेले हो. तुम मेरा पीछा कर रहे हो. मैं चैंपियन हूं. तुम रेसलमेनिया के मेन इवेंट में हो. मैंने मेन इवेंट हूं. मैं नेटफ्लिक्स पर हूं. ये मेरा शो है और मैं इसे चलाता हूं. यहां सब मैं चलाता हूं. मैं लॉकर रूम में हूं. तुम बिल्कुल अकेले हो. तुम मेरा कुछ नहीं कर सकते. तुम मुझसे जितनी नफरत करो, मुझे इसकी परवाह नहीं है. तुम्हें मैं अपना अपमान नहीं करने दूंगा. रेसलमेनिया में मैं तुम्हें दफनाने वाला हूं. फिर तुम अकेले नहीं रहोगे क्योंकि मैं तुम्हें तुम्हारे पिता के बगल में दफन करूंगा”.

विज्ञापन

WWE WrestleMania 42 में होगा बड़ा मैच

WrestleMania 42 में सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. रोमन ने 2026 का रॉयल रंबल मैच जीता था. इसके बाद उन्होंने पंक को अपने रेसलमेनिया 42 का विरोधी चुना. पंक और रेंस की दमदार राइवलरी अब शुरू हो चुकी है. पंक ने इस बार रोमन की जुबानी जंग में हालत खराब कर दी. रेंस के चेहरे के हाव-भाव उड़ गए थे. अब देखना होगा कि वो पंक को किस अंदाज में जवाब देंगे.

विज्ञापन


न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ