हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE रिंग में Brock Lesnar का खूंखार रेसलर से हुआ सामना, Triple H ने बीच में आकर किया फैंस का मजा किरकिरा

WWE Raw में इस हफ्ते ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी का आमना-सामना हुआ. दोनों के बीच तगड़ा ब्रॉल होने वाला था, लेकिन ट्रिपल एच ने मामला रोक दिया. फैंस इस बात से जरूर नाराज हुए होंगे. आइए आपको बताते हैं कि सैगमेंट में क्या हुआ.

विज्ञापन
WWE Raw में हुआ बड़ा सैगमेंट

Brock Lesnar: WWE Raw का इस हफ्ते का सफल समापन हो गया है. फैंस को बड़ी चीजें देखने को मिलीं. लगातार तीसरे हफ्ते WWE के दानव कहे जाने वाले ओबा फेमी और ब्रॉक लैसनर आमने-सामने आए. इस बार दोनों के सैगमेंट में ज्यादा बवाल देखने को नहीं मिला. फैंस को लगा था कि तगड़ा ब्रॉल होगा, लेकिन ट्रिपल एच बीच में आकर मजा किरकिरा कर दिया. लैसनर भी गुस्से में रिंग छोड़कर चले गए. कहीं ना कहीं इसे कंपनी की खराब बुकिंग कहा जा सकता है.

WWE Raw में हुआ खास सैगमेंट

WWE Raw में ब्रॉक लैसनर और पॉल हेमन ने जबरदस्त पॉप के साथ एंट्री की. लैसनर इस बार लड़ने के मूड से आए थे क्योंकि उन्होंने अपना इन-रिंग गियर पहना हुआ था. हेमन ने लैसनर की तारीफ और ओबा फेमी पर निशाना साधा. कुछ देर बाद लैसनर ने माइक लिया और फेमी को रिंग में फाइट के लिए बुलाया. फेमी ने एंट्री की. फेमी ने सिक्योरिटी गार्ड्स और एडम पीयर्स पर हमला किया. वो रिंग में लैसनर के सामने चले गए. अचानक वहां पर ट्रिपल एच ने आकर दोनों के बीच होने वाल ब्रॉल को रोक दिया. द गेम ने हेमन से कहा कि वो लैसनर को वहां से ले जाएं. ट्रिपल एच ने रेसलमेनिया बोर्ड की तरफ इशारा किया और कहा कि मेगा इवेंट में असली फाइट होगी. लैसनर इसके बाद रिंग से बाहर चले गए. उन्होंने फेमी को मारने के लिए स्टील स्टेप्स उठाया, लेकिन बाद में रख दिया. लैसनर ने बैकस्टेज जाने से पहले एक गार्ड को एफ-5 देकर धराशाई किया.

ये भी पढ़ें: WWE WrestleMania 42 के लिए Triple H ने 4 खतरनाक मैचों का किया ऐलान, 17 स्टार्स रिंग में बवाल मचाने को हुए तैयार

विज्ञापन

ओबा फेमी का रहा है दबदबा

ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी की राइवलरी अभी तक जोरदार रही है. कुछ हफ्ते पहले फेमी ने लैसनर के ओपन चैलेंज की चुनौती को स्वीकार किया था. फेमी ने लैसनर को उठाकर रिंंग में पटक दिया. ये देखकर सभी हैरान रह गए थे. पिछले हफ्ते भी फेमी ने लैसनर को क्लोथलाइन मारकर रिंग से बाहर कर दिया था. फेमी का पलड़ा अभी तक भारी रहा है. कई लोगों का मानना है कि रेसलमेनिया 42 में लैसनर को फेमी आराम से हरा देंगे. देखना होगा कि वहां पर किसकी जीत होगी.

ये भी पढ़ें: WWE में Roman Reigns के भाइयों के ‘शर्मनाक’ टाइटल रन का अंत, WrestleMania 42 में एंट्री का टूटा सपना!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola