हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE छोड़ने के बाद टूट गया था हौसला, फिर भी नहीं मानी हार, आज सिर पर है रेसलिंग जगत का सबसे बड़ा ताज

कुछ सुपरस्टार्स होते हैं, जो WWE से अपना सफर खत्म होने के बाद अंदर से टूट जाते हैं और रेसलिंग करना ही बंद कर देते हैं। एक ऐसी सुपरस्टार हैं, जिन्होंने खुद को संभाला और अब वो WWE के टॉप पर हैं।

विज्ञापन
नेओमी ने बदला अपना करियर (Image via WWE.com)

Naomi Reveals Her Struggles: WWE रेसलिंग जगत की सबसे बड़ी कंपनी है और हर किसी का यहां पर काम करने का सपना होता है। कई बार सुपरस्टार्स को WWE रिलीज कर देता है, या वो खुद कंपनी को अलविदा कह देते हैं। इसी बीच ज्यादातर रेसलर्स नई शुरुआत करते हैं और कुछ अपनी हार मानकर रेसलिंग करियर को अलविदा कह देते हैं। नेओमी के मन में भी कुछ ऐसा ही विचार आया था लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और अब उनके पास WWE का सबसे बड़ा खिताब है।

नेओमी का टूट गया था हौसला

2022 में बुकिंग से परेशान होकर नेओमी और साशा बैंक्स ने WWE छोड़ने का फैसला कर लिया था। उन्होंने कंपनी के खिलाफ जाने का बड़ा कदम उठाया था। उन्होंने अलग-अलग कंपनी में काम किया और नेओमी आखिर 2024 की शुरुआत में दोबारा WWE का हिस्सा बन गई। नेओमी ने अब स्टैफनी मैकमैहन के शो पर 2022 में WWE को अलविदा कहने के विषय पर बात की।

उनका हौसला टूट गया था और वो रेसलिंग को अलविदा कहने वाली थीं। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि जब मैं चली गई थी और यह सबकुछ हुआ था, तो वो पहला मौका था, जब मेरे पास रुकने और दोबारा सोचने का मौका था। मेरे पास यह जानने का चांस था कि मैं आगे क्या करना चाहती हूं। मुझे शुरुआत में चीजों को समझने में दिक्कत हुई। मैं सोचा था कि मैं अब और रेसलिंग नहीं करना चाहती हूं। मुझे लगा था कि मेरा हो चुका है।’

विज्ञापन

WWE में वापसी के बाद बदल गई नेओमी की किस्मत

नेओमी अगर 2022 में WWE को अलविदा कहने के बाद रेसलिंग छोड़ देती, तो शायद चीजें अलग होती। उन्होंने हार नहीं मानी और खुद को बेहतर किया। इसी वजह से WWE ने उन्हें दोबारा अपने साथ जोड़ा और वो बेहद सफल रहीं। उन्होंने कुछ समय पहले ही Money in the Bank ब्रीफकेस को इयो स्काई पर कैश-इन करते हुए विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप पर कब्जा किया। यह मौजूदा समय में रेसलिंग जगत में विमेंस डिवीजन के सबसे बड़े ताज में से एक है। नेओमी ने अपनी मेहनत और शानदार कैरेक्टर वर्क की वजह से यह मुकाम हासिल किया है। कई सारे नए रेसलर्स को नेओमी का यह सफर मोटिवेट करेगा।

ये भी पढ़ें:- WWE से हुई बड़ी गलती, कर दी Brock Lesnar की वापसी की तारीख लीक! इस शो में आकर मचाएंगे तहलका?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola