Naomi: मौजूदा विमेंस वर्ल्ड चैंपियन नेओमी WWE Raw के एपिसोड से चर्चा में चल रही हैं. उनका मुकाबला इयो स्काई के साथ चैंपियनशिप के लिए तय किया गया था. शो शुरू होने से पहले खबर आई कि वह कम्पीट करने के लिए मेडिकली फिट नहीं हैं. स्काई के साथ उनका मैच रद्द कर दिया गया. नेओमी को लेकर चीजें अब काफी जटिल होती जा रही हैं क्योंकि WWE ने उनकी इंंजरी का खुलासा नहीं किया है. कहा जा रहा है कि वह लंबे समय तक एक्शन से बाहर रह सकती हैं. ऐसा हुआ तो फिर उनसे टाइटल भी वापस लिया जा सकता है. अब एक रिपोर्ट में चैंपियन को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है.
नेओमी को लेकर खास अपडेट
Wrestling Observer Live पर ब्रायन अल्वारेज ने बताया कि नेओमी को कनकशन की आशंका के चलते लंबे समय तक WWE से बाहर रहना पड़ सकता है. उन्होंने आगे बताया कि Clash in Paris तीन हफ्तों में होने वाला है, जहां पर नेओमी अपने टाइटल को स्टेफनी वकेर के खिलाफ डिफेंड करेंगी. आगामी शो के बारे में अब सोच-समझकर कंपनी द्वारा फैसला लिया जा सकता है. हो सकता है कि नेओमी का मैच रद्द कर दिया जाए. या फिर WWE द्वारा कोई अन्य कदम उठाया जा सकता है.
नेओमी ने कब जीता था टाइटल?
नेओमी ने इस साल जून में हुए विमेंस मनी इन द बैंक लैडर मैच को जीतकर ब्रीफकेस हासिल किया था. पिछले महीने Evolution 2025 में इयो स्काई और रिया रिप्ली के बीच विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था. वहां पर नेओमी ने आकर ब्रीफकेस कैश-इन किया और चैंपियनशिप अपने नाम कर ली. हाल ही में हुए SummerSlam 2025 में नेओमी ने रिया और स्काई को हराकर अपना टाइटल रिटेन किया था. नेओमी का हील रन मौजूदा समय में शानदार चल रहा है. लंबे समय बाद उन्होंने टाइटल भी जीता था. अब अगर इंजरी के कारण उन्हें चैंपियनशिप छोड़नी पड़ती है तो फिर यह बहुत गलत बात होगी. आने वाले कुछ हफ्तों में नेओमी को लेकर ट्रिपल एच और उनकी टीम कोई ना कोई बड़ा कदम जरूर उठाएगी.
ये भी पढ़ें:-WWE ने अचानक चैंपियनशिप मैच किया रद्द, 35 साल के रेसलर का टूटा सपना, बड़ी वजह आई सामने
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
2 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
4 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
4 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
6 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
7 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
8 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
8 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
9 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
13 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines