John Cena: WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड खत्म हो गया है. शानदार सैगमेंट और मुकाबले देखने को मिले. जॉन सीना भी शो में आए. ब्लू ब्रांड का अंत सीना के लिए बिल्कुल भी सही नहीं रहा. 30 साल के लोगन पॉल ने उन्हें पंच मारकर नॉक आउट कर दिया. सीना एकदम बेहोश जमीन पर गिरे हुए नज़र आए. उनकी हालत देखकर निक एल्डिस भी काफी परेशान हुए. उन्होंने मदद के लिए आवाज लगाई.
WWE SmackDown में हुआ खास सैगमेंट
SmackDown में जॉन सीना ने एंट्री की. फैंस ने उनका जबरदस्त अंदाज में स्वागत किया. सीना कुछ बोल पाते उससे पहले लोगन पॉल ने एंट्री की. पॉल ने पहले फैंस का मजाक बनाया और फिर सीना के ऊपर निशाना साधा. लोगन की बातों का सीना ने भी अच्छा जवाब दिया. सीना ने पॉल को निराशाजनक आदमी कहकर उनकी बेइज्जती कर दी. मामला इतना आगे बढ़ गया कि पॉल ने सीना को धक्का दे दिया. पहले तो सीना ने उनकी इस हरकत को सहन किया लेकिन बाद में उनका सब्र का बांध टूट गया. सीना ने जबदस्त AA लगाकर उन्हें धराशाई कर दिया.
शो के अंत में जॉन सीना बिल्डिंग से बाहर जा रहे थे. तभी निक एल्डिस वहां पर आए. उन्होंने सीना को बताया कि उनकी ब्रॉक लैसनर से बात हुई. एल्डिस आगे कुछ बोल पाते उससे पहले सीना को लोगन पॉल ने पंच मार दिया. पॉल इसके बाद खुशी मनाते हुए वहां से चले गए. पॉल ने ब्लू ब्रांड में ही अपना बदला लेकर सभी को हैरान कर दिया.
WWE Clash in Paris 2025 में होगा बड़ा मैच
Clash in Paris 2025 का आयोजन 31 अगस्त को फ्रांस में होने वाला है. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहां पर लोगन पॉल और जॉन सीना के बीच मैच होगा. दोनों के बीच पहली बार सिंगल्स मैच होने जा रहा है. कुछ महीने पहले सीना और पॉल ने साथ में टैग टीम मैच में काम किया था. अब दोनों एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन बन चुके हैं. सीना के पास अब टाइटल नहीं है. ऐसे में देखना होगा कि वह Clash in Paris 2025 में जीत हासिल कर पाएंगे या नहीं.
ये भी पढ़ें:-WWE ने धमाकेदार टाइटल मैच का किया ऐलान, Clash in Paris 2025 से पहले Roman Reigns का दोस्त बनेगा नया चैंपियन!
संबंधित खबरें
WWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान, 43 साल के रेसलर का होगा बुरा हाल!
2 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है? जानिए रोमन का मैच किससे होगा?
2 days ago40 साल के रेसलर के निधन से WWE में पसरा सन्नाटा, दिग्गजों की आंखें हुई नम
3 days agoनहीं रहे पूर्व WWE स्टार पैक, 40 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, AEW ने भावुक पोस्ट डाल जताया शोक
3 days agoक्या WWE Money in the Bank 2026 में Roman Reigns की होगी हार? दिग्गज ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी
5 days agoरिटायरमेंट के बाद WWE दिग्गज Brock Lesnar की पहली तस्वीर आई सामने, लंबी दाढ़ी में पहचानना हुआ मुश्किल
6 days agoWWE Raw रिजल्ट्स: Roman Reigns ने जीत दर्ज कर तोड़ा फैंस का दिल, दिग्गज पर बेटे ने किया खतरनाक अटैक
16 days agoWWE में वर्ल्ड चैंपियन बनते ही फूट-फूटकर रोया Roman Reigns का दोस्त, वीडियो हुआ वायरल
19 days agoWWE स्टार कोडी रोड्स पर टूटा दुखों का पहाड़, फराओ के निधन के बाद सोशल मीडिया पर छलका दर्द
22 days agoWWE ने 10 रेसलर्स का करियर किया तबाह! रातों-रात अचानक कंपनी से निकाला बाहर
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines