Logan Paul: फेमस यूट्यूबर WWE WrestleMania 38 में पहली बार रिंग में आए थे. इसके बाद वह थोड़ा बहुत विवादों में भी रहे हैं. इस वजह से फैंस की मिली जुली प्रतिक्रिया मिलती है. हालांकि, बतौर हील उनके काम और एक्शन के लिए तारीफ भी की जाती है. SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में लोगन ने प्रोमो दिया. अब वह एक बार फिर विवाद में आ गए हैं. पॉल अपने हाथ से लाइनें पढ़ते हुए पकड़े गए हैं. सोशल मीडिया पर फैंस उनकी काफी बुराई कर रहे हैं. कहीं ना कहीं यह हैरानी वाली बात भी है.
लोगन पॉल की गंदी हरकत
लोगन पॉल ने हाल ही में Survivor Series 2025 में होने वाले मेंस वॉरगेम्स मैच के लिए द विज़न ग्रुप को ज्वाइन किया है. 1 नवंबर को हुए Saturday Night’s Main Event के बाद Raw के पहले एपिसोड में पॉल ने सीएम पंक को धोखा देकर पॉल हेमन से हाथ मिलाया था. इसके बाद से लगातार हर हफ्ते वह टीवी पर दिखाई दे रहे हैं.
SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत द विज़न ग्रुप ने की. पॉल हेमन ने अपने सभी साथियों की तारीफ की. हेमन ने अपने विरोधियों पर भी निशाना साधा. इसके बाद लोगन पॉल ने भी कुछ कहा और बहुत जल्दी उन्हें द उसोज़ ने रोक दिया. इस दौरान पता चला कि लोगन की हथेली पर कुछ लिखा हुआ है. शायद वह हाथ में पढ़कर ही प्रोमो दे रहे थे. कहीं ना कहीं इसे अब लोगन की नाकामी ही कहा जाएगा. सोशल मीडिया पर पॉल के हाथ में लिखे हुए शब्दों की तस्वीर अब काफी वायरल हो रही है. सोशल मीडिया पर भी फैंस का इसे लेकर काफी निगेटिव रिएक्शन है.
ये भी पढ़ें:-28 साल का यंग सुपरस्टार WWE में लेगा John Cena की जगह, हॉल ऑफ फेमर ने की भविष्यवाणी
WWE Survivor Series 2025 में किसकी जीत होगी?
Survivor Series 2025 का आयोजन 29 नवंबर को होने वाला है. सभी की नजरें वहां पर होन वाले मेंस वॉरगेम्स मैच पर हैं. सीएम पंक की टीम का मैच द विज़न के खिलाफ तय किया गया है. पंक की टीम में उनके अलावा रोमन रेंस, जे उसो, जिमी उसो और रोमन रेंस हैं. वहीं विज़न में ब्रॉक लैसनर, लोगन पॉल, ब्रॉन्सन रीड, ब्रॉन ब्रेकर और लोगन पॉल शामिल हैं. इस मैच के बहुत तगड़े होने की उम्मीद है. देखना होगा कि किस टीम की वहां पर जीत होगी.
ये भी पढ़ें:-WWE दिग्गज ने AEW में वर्ल्ड चैंपियन बनकर मचाई तबाही, फेमस स्टार की खूनी मैच में 133 दिन की बादशाहत खत्म
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
17 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
21 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines