हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

50 दिन और 0 डिफेंस, Triple H ने इस WWE चैंपियन की करा दी फजीहत, खतरे में पड़ा टाइटल रन!

WWE में लिव मॉर्गन का काम धमाकेदार रहा है. रेसलमेनिया 42 में उन्होंने वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी. हालांकि, इसके बाद से उनका टाइटल रन अभी तक खराब रहा है. उनके आंकड़े कुछ अच्छे नहीं रहे हैं. फैंस इसे लेकर काफी नाराज हैं.

विज्ञापन
ट्रिपल एच की खराब बुकिंग

Triple H: WWE WrestleMania 42 तक ये साल लिव मॉर्गन के लिए शानदार रहा. उन्होंने शुरुआत में वुमेंस रॉयल रंबल मैच जीता. इसके बाद उन्होंने मेगा इवेंट में स्टेफनी वकेर को हराकर वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती. सभी को लगा कि मॉर्गन का टाइटल रन दमदार रहेगा और वो बड़े कारनामे करेंगी. हालांकि, अभी तक ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है. हर हफ्ते ट्रिपल एच उनकी फजीहत करा रहे हैं. अब तो फैंस भी नाराज हो रहे हैं. सभी का ये ही कहना है कि आखिर मॉर्गन को क्यों चैंपियन बनाया.

WWE स्टार लिव मॉर्गन का खराब टाइटल रन

लिव मॉर्गन ने वुमेंस डिवीजन में अब अपना बड़ा नाम बना लिया है. पिछले कुछ सालों में उन्होंने शानदार काम किया है. उन्होंने वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप भी जीती. उनकी वजह से ही जजमेंट डे को सफलता मिली. डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ उनकी जोड़ी को सभी ने पसंद किया. उनकी फैन फॉलोइंग भी तगड़ी हो गई है.

खैर मौजूदा समय में मॉर्गन का मामना वुमेंस डिवीजन में खराब चल रहा है. रेसलमेनिया 42 में उन्होंने वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप हासिल की थी. उन्हें चैंपियन बने हुए 50 दिन पूरे हो गए हैं. हैरान करने वाली बात है कि उन्होंने एक बार भी इसे डिफेंड नहीं किया है. डिफेंड तो छोड़ दीजिए अभी तक मॉर्गन को विरोधी भी नहीं मिल पाया है. शुरुआत में लगा कि स्टेफनी के साथ ही उनका रीमैच होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. वकेर इंजरी के कारण लंबे समय से एक्शन से बाहर चल रही हैं. अभी तक लिव मॉर्गन की बहुत ही खराब बुकिंग ट्रिपल एच ने की है. कहीं ना कहीं उनका टाइटल रन बर्बाद हो रहा है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘होश में नहीं था’, WWE दिग्गज Brock Lesnar की छाती पर बनी तलवार का खुला सबसे बड़ा राज, सच जान दंग रह जाएंगे फैंस!

क्या क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट जीत पाएंगी लिव मॉर्गन?

WWE में क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट की शुरुआत हो गई है. 27 जून 2026 को नाइट ऑफ चैंपियंस में इसका फाइनल होने वाला है. इस टूर्नामेंट का हिस्सा लिव मॉर्गन भी हैं. वो पहले राउंड में अन्य तीन स्टार्स से भिड़ने वाली हैं. वो इस मैच को जीत गईं तो फिर सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगी. क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट को जीतने वाले स्टार को समरस्लैम में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच मिलेगा. मॉर्गन के पास पहले से ही वुमेंस वर्ल्ड टाइटल है. ऐसे में उनका इस टूर्नामेंट को जीतना काफी मुश्किल है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: WWE में Brock Lesnar की वापसी, Roman Reigns का पत्ता साफ, जानिए Raw में इस हफ्ते क्या होगा?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola