WWE में Brock Lesnar की वापसी, Roman Reigns का पत्ता साफ, जानिए Raw में इस हफ्ते क्या होगा?

WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. फैंस को वहां पर तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. टॉप स्टार्स फैंस का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. जानिए कौन से मुकाबले रेड ब्रांड में होंगे.

WWE
1 / 6
WWE Raw प्रीव्यू

WWE Raw: WWE का मौजूदा समय में यूरोप दौरा चल रहा है. लगातार लाइव इवेंट्स का आयोजन हो रहा है. वीकली एपिसोड भी हो रहे हैं. इसी के तहत Raw का इस हफ्ते का शो पेरिस, फ्रांस में होन वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. एक बुरी खबर ये है कि रोमन रेंस को शो के लिए एडवर्टाइज नहीं किया गया है. ब्रॉक लैसनर भी शायद मौजूद नहीं रहेंगे. इसके बावजूद कंपनी ने बड़े मैचों का ऐलान किया है. आइए आपको बताते हैं कि रेड ब्रांड में क्या-क्या होगा.

विज्ञापन

ओबा फेमी का सैगमेंट

ओबा फेमी का सैगमेंट2 / 6

ओबा फेमी के पास मौजूदा समय में दो विरोधी हैं. डॉमिनिक मिस्टीरियो से उनकी किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच होने वाला है. वहीं ब्रॉक लैसनर के साथ भी उनकी दुश्मनी खत्म नहीं हुई है. फेमी इस हफ्ते रेड ब्रांड में दोनों को धमकी दे सकते हैं. खासतौर पर वो लैसनर को निशान पर रखेंगे. हो सकता है कि लैसनर वापसी कर फेमी के ऊपर हमला कर दें.

विज्ञापन

इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच

इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच3 / 6

पेंटा अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को रे मिस्टीरियो के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. इन दोनों के मैच में खूब मजा आएगा. दिग्गज रे इस बार नए चैंपियन बन सकते हैं. वो पेंटा के टाइटल रन का अंत कर सकते हैं. कंपनी उन्हें तगड़ा पश दे सकती है.

वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच

वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच4 / 6

सोल रुका वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को लायरा वैल्किरिया के खिलाफ दांव पर लगाने वाली हैं. हाल ही में क्लैश इन इटली में रुका ने बैकी लिंच को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. लायरा के खिलाफ वो पहली बार अपने टाइटल को डिफेंड करेंगी.

विज्ञापन

किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट पहला राउंड

किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट पहला राउंड5 / 6

किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के पहले राउंड का मैच भी रेड ब्रांड में होगा. सैथ रॉलिंस, जे'वॉन एवं, रिकी सेंट्स और टाला टोंगा के बीच मैच होगा. मुकाबले में तगड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. कहा जा रहा है कि रॉलिंस इस मैच को जीत सकते हैं. वो सेमीफाइनल में पहुंच सकते हैं.

क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट पहला राउंड

क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट पहला राउंड6 / 6

क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के पहले राउंड में भी जबरदस्त बवाल देखने को मिलेगा. बैकी लिंच, लिव मॉर्गन, एलेक्सा ब्लिस और चेल्सी ग्रीन के बीच टक्कर होगी. ये मैच बहुत ही खतरनाक हो सकता है. बैकी के इस मुकाबले को जीतने के चांस बहुत ज्यादा हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन