John Cena Retirement Match Details: जॉन सीना ने करोड़ों फैंस को WWE में कभी ना भूल पाने वाली यादें दी हैं. पिछले 23 साल में वो WWE फैंस के दिल में अपनी जगह बनाकर ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम बनने में सफल हुए हैं. हालांकि, कुछ घंटों बाद उनके ऐतिहासिक रेसलिंग करियर का अंत हो जाएगा. 17 बार के पूर्व वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन के रिटायरमेंट का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. कई लोगों के मन में सवाल होगा कि इस मैच को कब, कहां और कैसे देख सकते हैं. आइए पूरी डिटेल्स पर नजर डालते हैं.
जॉन सीना के रिटायरमेंट का काउंटडाउन शुरू
जॉन सीना का रिटायरमेंट मैच Saturday Night’s Main Event 2025 में होने वाला है. लास्ट टाइम इज नाओ टूर्नामेंट में गुंथर की जीत हुई और अब वो जॉन सीना के रिटायरमेंट विरोधी रहने वाले हैं. पूर्व वर्ल्ड चैंपियन के आखिरी मैच के आयोजन में अब 50 घंटे से भी कम का समय बचा हुआ है. जॉन सीना भारत में काफी लोकप्रिय हैं और सभी की बचपन की यादें उनसे जुड़ी हुई है. इसी वजह से उन्हें रिटायर होते हुए देखना फैंस को जरूर इमोशनल कर देगा.
ये भी पढ़ें:- 3 बड़ी चीजें जो WWE में John Cena के रिटायरमेंट मैच को धमाकेदार बना सकती हैं
कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE मैच?
Saturday Night’s Main Event का आयोजन 13 दिसंबर 2025 को वॉशिंगटन डीसी के कैपिटल वन एरीना में होने वाला है. भारत में ये मुकाबला 14 दिसंबर को सुबह 6:30 से लाइव प्रसारित होगा. अमूमन WWE के सभी शो और इवेंट Netflix पर आते हैं. हालांकि, Saturday Night’s Main Event को भारतीय फैंस सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनल पर लाइव देख पाएंगे. ऑनलाइन इसे सोनी लिव ऐप पर स्ट्रीम किया जा सकेगा.
जॉन सीना को WWE स्टार्स ने दिया खास ट्रिब्यूट
WWE से जॉन सीना का रिटायरमेंट न सिर्फ फैंस, बल्कि उन्हें देखकर रेसलिंग करने के लिए इंस्पायर हुए सुपरस्टार्स के लिए भी भावुक पल रहने वाला है. WWE ने एक वीडियो पोस्ट किया, जहां रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर, सीएम पंक, कोडी रोड्स समेत कई सारे बड़े सुपरस्टार्स नजर आए और उन्होंने जॉन सीना को अपने-अपने अंदाज में ट्रिब्यूट दिया. ब्रॉक और रोमन का इस वीडियो में नजर आना फैंस को सही मायने में हैरान कर गया.
ये भी पढ़ें:- WWE में Triple H को Roman Reigns के भाई पर नहीं रहा भरोसा, इन 3 कारणों से खत्म कर दिया सिंगल्स रन
संबंधित खबरें
WWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान, 43 साल के रेसलर का होगा बुरा हाल!
2 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है? जानिए रोमन का मैच किससे होगा?
2 days ago40 साल के रेसलर के निधन से WWE में पसरा सन्नाटा, दिग्गजों की आंखें हुई नम
3 days agoनहीं रहे पूर्व WWE स्टार पैक, 40 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, AEW ने भावुक पोस्ट डाल जताया शोक
3 days agoक्या WWE Money in the Bank 2026 में Roman Reigns की होगी हार? दिग्गज ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी
5 days agoरिटायरमेंट के बाद WWE दिग्गज Brock Lesnar की पहली तस्वीर आई सामने, लंबी दाढ़ी में पहचानना हुआ मुश्किल
6 days agoWWE Raw रिजल्ट्स: Roman Reigns ने जीत दर्ज कर तोड़ा फैंस का दिल, दिग्गज पर बेटे ने किया खतरनाक अटैक
16 days agoWWE में वर्ल्ड चैंपियन बनते ही फूट-फूटकर रोया Roman Reigns का दोस्त, वीडियो हुआ वायरल
19 days agoWWE स्टार कोडी रोड्स पर टूटा दुखों का पहाड़, फराओ के निधन के बाद सोशल मीडिया पर छलका दर्द
22 days agoWWE ने 10 रेसलर्स का करियर किया तबाह! रातों-रात अचानक कंपनी से निकाला बाहर
26 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines