WWE: WWE में इस समय जॉन सीना का रिटायरमेंट टूर चल रहा है. सीना ने WrestleMania 41 में कोडी रो़ड्स को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद से आर-ट्रुथ, रैंडी ऑर्टन और सीएम पंक को सिंगल्स मैच में सीना हरा चुके हैं. खैर एक बार फिर उनकी टक्कर SummerSlam 2025 में कोडी के खिलाफ होने वाली है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. कई लोगों का मानना है कि समर की सबसे बड़ी पार्टी में सीना टाइटल हार सकते हैं. खैर अब सीना को लेकर WWE ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है.
WWE SmackDown में मचेगा बवाल
पिछले महीने 28 जून को सऊदी अरब में हुए Night of Champions में जॉन सीना ने सीएम पंक को हराकर चैंपियनशिप रिटेन की थी. सैथ रॉलिंस ने मैच में दखलअंदाजी की थी. उनकी वजह से ही पंक को हार का सामना करना पड़ा था. सीना इसके बाद से WWE टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं. SmackDown के आगामी एपिसोड में सीना कुछ हफ्तों बाद धमाकेदार वापसी करेंगे. कोडी रोड्स के साथ उनका शानदार कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट होगा. WWE ने इसकी जानकारी फैंस को दे दी है.
लंबे समय बाद कोडी रोड्स और जॉन सीना का आमना-सामना होने वाला है. दोनों कई बार एक-दूसरे के प्रति अपना गुस्सा दिखा चुके हैं. इनका सैगमेंट आसानी से खत्म होने वाला नहीं है. कोई ना कोई बड़ा बवाल जरूर मचेगा. सीना के ऊपर कोडी द्वारा खतरनाक हमला किया जा सकता है. वहीं सीना भी चीटिंग के जरिए कोडी को जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे.
क्या WWE SummerSlam 2025 में कोडी रोड्स बनेंगे चैंपियन?
WrestleMania 40 में पिछले साल कोडी रोड्स ने रोमन रेंस को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप अपने नाम की थी. इसके बाद उनका टाइटल रन जबरदस्त चला. 378 दिन तक वह चैंपियन रहे थे. WrestleMania 41 में जॉन सीना ने उनके टाइटल रन को खत्म किया. सीना इस साल के अंत में अपना अंतिम मैच लड़ने वाले हैं. जाहिर सी बात है कि वह लंबे समय तक चैंपियन नहीं रहेंगे. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कोडी ही सीना को हराकर टाइटल दोबारा अपने नाम करेंगे. उनके अलावा रोस्टर में कोई दूसरा ऑप्शन दिख भी नहीं रहा है. इस लिहाज से देखा जाए तो SummerSlam 2025 में सीना की बादशाहत खत्म हो सकती है.
ये भी पढ़ें:-इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले 3 WWE सुपरस्टार्स, जानें कौन है टॉप पर?
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
1 day agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
1 day agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
3 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
4 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
5 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
5 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
6 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
10 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
10 days ago40 साल के रेसलर के निधन से WWE में पसरा सन्नाटा, दिग्गजों की आंखें हुई नम
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines