इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले 3 WWE सुपरस्टार्स, जानें कौन है टॉप पर?

WWE के कुछ लोकप्रियता का कोई जवाब नहीं है. सोशल मीडिया ये सुपरस्टार्स छाए रहते हैं. आइए आपको बताते हैं कि इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा किसे फॉलो किया जाता है.

WWE (9)

WWE

WWE: WWE के कुछ बड़े स्टार्स हैं जिनकी लोकप्रियता पूरी दुनिया में है. इन्होंने रिंग के अलावा बाहरी चीजों में भी अपने काम से वाहवाही लूटी है. सोशल मीडिया पर जब कोई पोस्ट इनके द्वारा डाली जाती है तो प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ जाती है. फैंस हमेशा इनकी फोटो और वीडियो के इंतजार में लगे रहते हैं. इंस्टाग्राम पर आजकल सभी का ज्यादा जोर रहता है. रेसलर्स भी वहां पर एक्टिव रहते हैं और तमाम चीजें शेयर करते हैं. हम आपको यहां पर WWE के तीन फेमस सुपरस्टार्स के बारे में बताएंगे जिन्हें इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किया जाता है.

विज्ञापन

द रॉक

द रॉक की पॉपुलैरिटी पूरी दुनिया में है. पहले उन्होंने WWE के जरिए अपना बड़ा नाम बनाया. इसके बाद हॉलीवुड में अपना परचम लहराया. उनकी तमाम फिल्मों ने अरबों का व्यापार किया है. रॉक का इंस्टाग्राम फैंस का पसंदीदा है. रॉक प्रेरक पोस्ट, वर्कआउट, फिल्मों के दृश्य और परिवार के साथ बिताए गए इमोशनल मोंमेंट्स पोस्ट करते रहते हैं. रॉक के इंस्टाग्राम पर 393 मिलियन फॉलोअर्स हैं. उन्हें दुनियाभर से तारीफ मिलती है. फिलहाल WWE में रॉक के सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं. ऐसा लगता है कि आने वाले सालों में उन्हें कोई पीछे नहीं कर पाएगा.

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dwayne Johnson (@therock)

 

लोगन पॉल

लोगन पॉल बहुत बड़े यूट्यूबर हैं. अपनी खास वीडियो के जरिए वह हमेशा चर्चा में रहते हैं. WWE ने भी इसका फायदा उठाया और उन्हें साइन किया. कंपनी में पॉल को अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है लेकिन उनकी दिग्गजों के साथ राइवलरी रह चुकी है. WWE ने हमेशा उन्हें बड़े मौकों के लिए ही प्रयोग किया है. पॉल के इंस्टाग्राम पर 27 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वह लिस्ट में दूसरे नंबर हैं. WWE में जिस तरीके का वह काम कर रहे हैं उससे उनकी लोकप्रियता और ज्यादा बढ़ रही है.

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Logan Paul (@loganpaul)

 

जॉन सीना

जॉन सीना को WWE में काम करते हुए दो दशक से ज्यादा का समय हो गया है. अपने करियर में वह कई सफलताएं अर्जित कर चुके हैं. उनके पास हासिल करने के लिए कुछ नहीं बचा है. सीना को फ्यूचर में WWE द्वारा हॉल ऑफ फेम से नवाजा जाना पक्का है. सीना WWE ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपना नाम ऊंचा कर चुके हैं. उनकी कई फिल्में हिट हो चुकी हैं. सीना के इंस्टाग्राम पर 21 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वैसे सीना इंस्टाग्राम पर बहुत ज्यादा एक्टिव रहते हैं. वह हमेशा रहस्यमयी तस्वीरें पोस्ट कर फैंस को चौंकाते रहते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ