John Cena: WWE ने कल से खूब बवाल मचाया हुआ है. सोशल मीडिया पर कंपनी ने पांच रहस्यमयी वीडियो पोस्ट की है. काले जूते और काली पैंट में ऐसा लग रहा है कि किसी सुपरस्टार की वापसी होने वाली है. फैंस इसे लेकर उत्सुक भी हैं और चर्चा भी कर रहे हैं कि आखिर वीडियो किसकी हो सकती है. गुंथर और क्रिस जैरिको को नाम लिया जा रहा है. ब्रॉक लैसनर का नाम भी सामने आया है. यह चीज तब ज्यादा हाइप हो गई जब इसमें जॉन सीना भी कूद गए.
जॉन सीना ने पोस्ट की तस्वीर
WWE ने लगातार टीजर करके बढ़िया काम किया है. फैंस के बीच यह खूब चर्चा का विषय बन गया है. पिछले कुछ समय से रिपोर्ट में खबर आ रही है कि WWE में जॉन सीना के अंतिम विरोधी गुंथर होंगे. सीना आगामी 13 दिसंबर को अपने करियर का अंतिम मैच लड़ने वाले हैं. समरस्लैम में सीएम पंक के खिलाफ गुंथर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप हार गए थे. इसके बाद से वह टीवी पर नज़र नहीं आए हैं.
जॉन सीना ने भी अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो का एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है. सीना ने जब यह काम किया तो चर्चा और तेज हो गई. अब सभी का कहना है कि यह गुंथर ही होंगे. हालांकि, अभी तक इसकी कहीं से भी कोई पुष्टि नहीं हुई है. सीना के पास सिर्फ चार ही तारीखें बची हैं. अगर गुंथर के साथ उनका अंतिम मैच होता है तो फिर यह राइवलरी बिल्ड करने का सही समय होगा.
ये भी पढ़ें:-1 नवंबर, 2025 को होने वाले WWE Saturday Night’s Main Event में 3 बड़े धोखे जिनसे फैंस के उड़ सकते हैं होश
WWE Survivor Series 2025 में जॉन सीना का मैच किसके साथ होगा?
WWE Survivor Series 2025 का आयोजन 29 नवंबर को होने वाला है. इस शो का हिस्सा जॉन सीना भी बनने वाले हैं. अंतिम बार वह इस बड़े इवेंट में नज़र आएंगे. सवाल है कि वहां पर सीना का मैच किसके साथ होगा. लिस्ट में सबसे पहला नाम मौजूदा इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन डॉमिनिक मिस्टीरियो का आ रही है. मिस्टीरियो भी उन्हें ललकार चुके हैं. अगले महीने यह बात क्लियर होगी कि सीना का मुकाबला WWE Survivor Series 2025 में किसके होगा.
ये भी पढ़ें:-लो आ गई खुशखबरी, WWE WrestleMania 42 में Brock Lesnar का होगा ड्रीम मैच! रिपोर्ट में खुलासा
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
1 day agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
3 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
3 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
5 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
6 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
7 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
7 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
8 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
12 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines