लो आ गई खुशखबरी, WWE WrestleMania 42 में Brock Lesnar का होगा ड्रीम मैच! रिपोर्ट में खुलासा

WWE WrestleMania 42 की जद्दोजहद अभी से शुरू हो गई है. इस बार तो ब्रॉक लैसनर भी मेगा इवेंट का हिस्सा बनने वाले हैं. कंपनी द्वारा उन्हें एडवर्टाइज किया गया है. सवाल है कि उनका मुकाबला किसके साथ होगा. अभी तक कई नाम सामने आ चुके हैं. एक रिपोर्ट में अब उनके विरोधी का संभावित नाम सामने आया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

ैैा (5)

ब्रॉक लैसनर

Brock Lesnar: WWE SummerSlam 2025 में ब्रॉक लैसनर ने दो साल बाद रिंग में वापसी कर जॉन सीना के ऊपर हमला किया था. इसके बाद Wrestlepalooza में दोनों के बीच टक्कर हुई थी. वहां पर लैसनर ने एकतरफा मुकाबले में शानदार जीत हासिल की. खैर लैसनर अब आगे भी कुछ बड़े इवेंट्स में नज़र आने वाले हैं. WrestleMania 42 के लिए भी उन्हें एडवर्टाइज किया जा रहा है. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि अगले साल मेगा इवेंट में उनका मैच किसके साथ होगा. रिपोर्ट के अनुसार फैंस को ड्रीम मैच जल्द ही देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

WWE WrestleMania 42 में किसके साथ होगा ब्रॉक लैसनर का मैच?

WWE रिंग में ब्रॉक लैसनर और गुंथर के बीच ड्रीम मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. कुछ साल पहले यह मैच होने वाला था लेकिन कंपनी ने अंतिम समय में अपने कदम पीछे कर लिए. अब Fightful Select की रिपोर्ट है कि MyBookie ने द रिंग जनरल गुंथर को अप्रैल, 2026 में WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर के विरोधी के रूप में सबसे पसंदीदा बताया है. यह बात भी नोट की गई है कि लैसनर और गुंथर को मुकाबला कराने की योजना WrestleMania 40 में भी थी लेकिन ब्रॉक के जेनेल ग्रांट केस में नाम आने से सब गड़बड़ हो गया.

विज्ञापन

WWE WrestleMania 42 के लिए ब्रॉक लैसनर को मिल चुकी है चुनौती

WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर का मैच किसके साथ होगा यह अभी पता नहीं है. हालांकि, ओमोस उन्हें मुकाबले के लिए एक बार फिर ललकार चुके हैं. दोनों के बीच WrestleMania 39 में भी मैच हुआ था. हाल ही में TMZ Sports को दिए गए इंटरव्यू में ओमोस ने कहा,”पिछले साल वेगास में रेसलमेनिया कमाल का था. जगमगाती लाइटें, बड़ा शहर और बहुत रौनक. दूसरी बार वहां जाना, मैं बहुत उत्साहित हूं. मैं रेसलमेनिया में जाने के लिए उत्साहित हूं. इसके कार्ड में आने का इंतजार कर रहा हूं. मेरा ड्रीम विरोधी कौन है? वेगास में है तो मैं ब्रॉक लैसनर से लड़ना चाहूंगा. हमें उन्हें वापस लाना होगा”.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ