---विज्ञापन---

WWE

39 साल के WWE रेसलर ने मजबूरी में लिया संन्यास तो भावुक हुए John Cena, यूं कही दिल की बात

हाल ही में WWE के एक बड़े स्टार ने रिटायरमेंट ले लिया है. गर्दन टूटने की वजह से उन्हें मजबूरी में ये फैसला लेना पड़ा. सभी उन्हें खास संदेश दे रहे हैं. जॉन सीना ने भी बड़ा बयान देकर फैंस का दिल जीत लिया है.

Author Written By: Pankaj Joshi Updated: Feb 8, 2026 10:15
जॉन सीना ने दिया बयान

John Cena: WWE में आए दिन कई रोमांचक चीजें हो रही हैं. कुछ दिग्गज रिटायर हो चुके हैं. 39 साल के रेसलर बिग ई ने भी रिटायरमेंट ले लिया है. उन्हें ये कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा है. 2022 में एक मैच के दौरान उनकी गर्दन टूट गई थी. इसके बाद से वो इन-रिंग एक्शन में नहीं दिखे. डॉक्टर्स ने उन्हें रिंग में ना जाने के लिए कहा है. बिग ई के पास रिटायरमेंट के अलावा दूसरा कोई ऑप्शन नहीं था. खैर अब सभी बिग ई के फैसले पर भावुक होकर उन्हें संदेश दे रहे हैं. WWE दिग्गज जॉन सीना ने भी अपने दिल की बात कही है.

WWE दिग्गज जॉन सीना ने क्या कहा?

बिग ई ने सोशल मीडिया पर कहा, “मैंने 23 साल की उम्र में प्रोफेशनल रेसलिंग में कदम रखा. उस समय मुझे कई चोटें लगीं. 39 साल की उम्र में मैं अच्छी तरह जानता हूं कि एक दिन मुझे खामियाजा भुगतना पड़ेगा. मैंने अपनी बॉडी को काफी कष्ट दिया है. इसके बावजूद मैं स्वस्थ महसूस करता हूं. मुझे रोज दर्द नहीं होता है. मैं काम करने में सक्षम हूं. मुझे जो करियर मिला उसके लिए मैं सदा आभारी रहूंगा. मैं अपने साथियों के लिए प्रार्थना करता हूं. सभी लोगों का धन्यवाद. आप सभी के लिए प्रदर्शन करना मेरे लिए एक अनमोल उपहार था”. बिग ई के इस बड़े ऐलान के बाद जॉन सीना ने कहा, “बिग ई को इन पलों और यादों के लिए धन्यवाद”.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-2026 Elimination Chamber मैच में हिस्सा लेने वाले 2 WWE स्टार्स के नाम आए सामने, द वाइपर ने किया कमाल

---विज्ञापन---

जॉन सीना ने कब लिया था रिटायरमेंट?

13 दिसंबर 2025 को हुए WWE Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना ने अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा था. उनका सामना गुंंथर से हुआ. दोनों ने फैंस को तगड़ा मैच दिया. अंत में गुंथर ने सीना को टैपआउट के जरिए करारी हार दी. अपने करियर में लंबे समय बाद सीना को टैपआउट के जरिए हार का सामना करना पड़ा था. इसी के साथ सीना के 23 साल का ऐतिहासिक करियर भी खत्म हुआ.

ये भी पढ़ें:-Triple H ने Roman Reigns का WWE WrestleMania 42 का असली प्लान किया रद्द, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा


First published on: Feb 08, 2026 10:10 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.