2026 Elimination Chamber मैच में हिस्सा लेने वाले 2 WWE स्टार्स के नाम आए सामने, द वाइपर ने किया कमाल

WWE Elimination Chamber 2026 का आयोजन 28 फरवरी को होने वाला है. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसमें होने वाले मेंस और वुमेंस चैंबर मैच में हिस्सा लेने वाले कुछ स्टार्स के नाम सामने आ गए हैं.

WWE

Elimination Chamber: हाल ही में WWE Royal Rumble 2026 का आयोजन हुआ. शो में चार बड़े मुकाबले देखने को मिले. मेंस रॉयल रंबल मैच में रोमन रेंस ने जीत हासिल की. वहीं वुमेंस रॉयल रंबल मैच लिव मॉर्गन ने अपने नाम किया. खैर अब Elimination Chamber 2026 की बारी है, जिसका आयोजन 28 फरवरी को शिकागो में होने वाला है. इस शो में होने वाले मेंस और वुमेंस चैंबर मैच पर सभी की नजरें टिकी हैं. जो भी मुकाबला जीतेगा उसे रेसलमेनिया 42 में वर्ल्ड टाइटल मैच मिलेगा. इन मुकाबलों में हिस्सा लेने वाले दो स्टार्स का नाम सामने आ गया है.

विज्ञापन

मेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच में किसने की एंट्री?

हमेशा की तरह मेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच में छह स्टार्स हिस्सा लेंगे. WWE SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में मेंस एलिमिनेशन चैंबर ट्रिपल थ्रेट क्वालिफाइंग मैच हुआ. इसमें रैंडी ऑर्टन, सोलो सिकोआ और एलिस्टर ब्लैक ने हिस्सा लिया. तीनों के अपना खूब दम दिखाया. मैच के अंत तक पता नहीं था कि कौन जीत हासिल करेगा. ऑर्टन ने अपने आरकेओ का जादू दिखाया. उन्होंने पहले ब्लैक को आरकेओ लगाकर रिंग से बाहर किया. इसके बाद रैंडी को समोअन स्पाइक लगाने वाले थे, लेकिन उन्हें आरकेओ पड़ गया. ऑर्टन ने सिकोआ को पिन करते हुए जीत दर्ज की. इस तरह चैंबर मैच में जगह बनाने वाले पहले रेसलर रैंडी बन गए.

विज्ञापन

वुमेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच में किसने की एंट्री?

WWE SmackDown में विमेंस एलिमिनेशन चैंबर ट्रिपल थ्रेट क्वालिफाइंग मैच हुआ. इस मुकाबले में लैश लीजेंड, टिफनी स्ट्रेटन और चेल्सी ग्रीन ने हिस्सा लिया. मुकाबला काफी तगड़ा रहा. मैच में अल्बा फायर और नाया जैक्स ने भी दखलअंदाजी दी, जिसका कोई फायदा नहीं हुआ. टिफनी ने हाल ही में वुमेंस रॉयल रंबल मैच में वापसी की थी. टिफनी को ब्लू ब्रांड में सफलता मिली. उन्होंने ग्रीन को फिनिशिंग मूव लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज कर ली.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ