हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE में Roman Reigns के भाई को मिला नया साथी, खूंखार रेसलर की मदद से दुश्मनों को किया ढेर

WWE SmackDown में जिमी उसो बढ़िया काम कर रहे हैं. अभी तक वह अकेले ही आगे बढ़ रहे थे लेकिन अब उन्हें एक खास साथी मिल गया है.

विज्ञापन
WWE

WWE: WWE Night of Champions 2025 को लेकर सभी काफी खुश हैं. सऊदी अरब में फैंस को धमाकेदार प्रीमियम लाइव इवेंट देखने को मिलेगा. इससे पहले SmackDown का एपिसोड भी काफी मजेदार रहा. रोमन रेंस के भाई जिमी उसो को नया साथी मिल गया है. जिमी ने खुद इस बात को कंफर्म कर दिया है कि वह SmackDown की नई टीम का हिस्सा हैं. उनके साथी का नाम जे उसो नहीं है क्योंकि दोनों अलग-अलग ब्रांड में काम कर रहे हैं.

WWE SmackDown में हुआ बवाल

SmackDown के एपिसोड में जिमी उसो का मैच जेसी माटेओ के साथ हुआ. दोनों ने फैंस को क्लासिक मैच दिया. सोलो सिकोआ ने मैच में दखलअंदाजी की. उनकी वजह से जिमी को भारी नुकसान हुआ. सिकोआ की मदद से माटेओ ने जिमी को टूर ऑफ द आइलैंड्स लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज की.

मैच के बाद सोलो सिकोआ ने जिमी उसो को नई ब्लडलाइन में शामिल होने के लिए कहा. जिमी ने सिकोआ को जबरदस्त थप्पड़ जड़ दिया. सिकोआ और माटेओ इसके बाद जिमी पर हावी हो गए. जिमी को सोलो समोअन स्पाइक लगाने वाले थे लेकिन जेकब फाटू ने एंट्री की. फाटू ने सिकोआ और माटेओ को धराशाई किया. अंत में जिमी ने सोलो को सुपरकिक लगाई.

विज्ञापन

शो के दौरान पार्किंग में जेकब फाटू और जिमी उसो के बीच बातचीत हुई. दोनों ने कहा कि उन्हें हेल्प की जरूरत नहीं है. दोनों ने यह स्वीकार किया कि सम्मान की वजह से एक-दूसरे से मिल गए हैं. फाटू और जिमी एक-दूसरे की मदद के लिए सहमत हो गए. ब्लू ब्रांड में पिछले कुछ महीनों से अकेले ही फाटू काम कर रहे थे. अब अंत में उन्हें फाटू का साथ मिल गया है. दोनों साथ में टैग टीम में काम करते हुए नजर आएंगे.

WWE Night of Champions 2025 में होगा बड़ा मैच

Night of Champions 2025 का आयोजन सऊदी अरब में होने वाला है. वहां पर जेकब फाटू अपनी यूएस चैंपियनशिप को सोलो सिकोआ के खिलाफ डिफेंड करेंगे. WWE रिंग में पहली बार इन दोनों के बीच टक्कर होगी. फैंस इस मैच को लेकर काफी खुश हैं. फाटू ने रेसलमेनिया 41 में एलए नाइट को हराकर टाइटल जीता था.

विज्ञापन

सोलो और फाटू के मैच में दखलअंदाजी की संभावना बहुत ज्यादा है. जेसी माटेओ जरूर सिकोआ का साथ देने के लिए आएंगे. टोंगा लोआ भी इंजरी से वापस आकर सोलो की मदद कर सकते हैं. फाटू के लिए अच्छी खबर यह है कि जिमी उसो उनके साथ खड़े हैं. दोनों मिलकर सिकोआ और उनके साथियों की हालत खराब कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- WWE Night of Champions 2025: मैच कार्ड और ताबड़तोड़ एक्शन को भारत में कब-कहां लाइव देखें?

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola