WWE: WWE Night of Champions 2025 के आयोजन में अब कुछ ही समय बचा हुआ है. फैंस को इस बार रियाद, सऊदी अरब में तगड़ा प्रीमियम लाइव इवेंट देखने को मिलेगा. 28 जून को ताबड़तोड़ एक्शन के साथ WWE यूनिवर्स को सरप्राइज मिलना तय लग रहा है. कोडी रोड्स, जॉन सीना, सीएम पंक, रैंडी ऑर्टन, जेड कार्गिल और सैमी जेन जैसे स्टार्स धमाले मचाने को पूरी तरह से तैयार हैं.
Night of Champions के लिए WWE ने बड़े मैचों का ऐलान कर दिया है. सीएम पंक और जॉन सीना के बीच होने वाले अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच पर सभी की नजरें रहेंगी. दोनों की राइवलरी अभी तक शानदार रही है. इवेंट में कुछ रेसलर्स की वापसी हो सकती है. रोमन रेंस वापस आकर फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं. खैर हम आपको Night of Champions के लाइव स्ट्रीमिंग और ऑफिशियल मैच कार्ड से जुड़ी जानकारी यहां पर देने वाले हैं.
WWE Night of Champions को फैंस कब, कहां और कैसे लाइव देखेंगे?
Night of Champions का इस बार 11वां संस्करण होगा. इसमें Raw और SmackDown ब्रांड के स्टार्स हिस्सा लेंगे. इंटरनेशनल मार्केट में नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होने वाला यह पहला Night of Champions होगा. सभी इसे लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं. ट्रिपल एच ने कह दिया है कि वह दर्शकों को एक बढ़िया शो देने के लिए तैयार हैं.
Night of Champions को देखने के लिए भारतीय दर्शक भी तैयार हैं. आप जानते हैं कि भारत में अब WWE के सभी शोज का प्रसारण नेटफ्लिक्स पर होता है. बता दें Night of Champions भारत में शनिवार 28 जून, 2025 को देखा जा सकता है, जिसके लाइव एक्शन की शुरुआत रात में 10:30 बजे से होगी.
WWE Night of Champions का मैच कार्ड
-जॉन सीना vs सीएम पंक: अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच
-कोडी रोड्स vs रैंडी ऑर्टन: King of the Ring टूर्नामेंट फाइनल मैच
-जेड कार्गिल vs ओस्का: Queen of the Ring टूर्नामेंट फाइनल मैच
-जेकब फाटू vs सोलो सिकोआ: यूएस चैंपियनशिप मैच
-रिया रिप्ली vs राकेल रॉड्रिगेज: स्ट्रीट फाइट मैच
-सैमी जेन vs कैरियन क्रॉस: सिंगल्स मैच