हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE में बाल-बाल बचा Brock Lesnar का 24 साल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, इतिहास रचने से चूका फेमस स्टार

WWE SmackDown के एपिसोड में किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच हुआ. एक फेमस स्टार को वहां पर हार का सामना करना पड़ा. इसके साथ ही वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. वो बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए हैं.

विज्ञापन
(Photo: WWE.com)

King of the Ring tournament: WWE स्टार जे’वॉन एवंस अभी 22 साल के हैं. इतनी छोटी उम्र में वो मेन रोस्टर में छाए हुए हैं. कुछ महीने पहले ही उन्होंने मेन रोस्टर में एंट्री की है. एवंस ने बता दिया है कि वो फ्यूचर स्टार हैं. ट्रिपल एच उनके ऊपर सही अंदाज में निवेश कर रहे हैं. उनकी फैन-फॉलोइंग भी तगड़ी हो गई है. खैर एवंस का इस बार दिल टूट गया होगा. वो दिग्गज ब्रॉक लैसनर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए हैं. जरूर इस बात से फैंस भी निराश हुए होंगे.

WWE स्टार जे’वॉन एवंस की हुई हार

मौजूदा समय में WWE में किंग और क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट चल रहा है. इसका हिस्सा जे’वॉन एवंस भी थे. एवंस ने तगड़ा प्रदर्शन किया. SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में जे उसो और एवंस के बीच किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच हुआ. पूरे मुकाबले में एवंस ने जबरदस्त एक्शन दिखाया. उनकी पसलियां भी टूट गई थीं. इसके बावजूद उन्होंने अपना दम दिखाया. अंत में उन्हें हार का सामना करना पड़ा. जे ने फाइनल में प्रवेश किया. खैर एवंस एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए हैं. ब्रॉक लैसनर ने 24 साल की उम्र में किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट जीतकर रिकॉर्ड कायम किया था. 2002 में उन्होंने बड़ा कारनामा किया था. एवंस अभी 22 साल के हैं. उनके पास द बीस्ट के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका था, लेकिन सफलता नहीं मिली. जे ने उनका सपना तोड़ दिया.

ये भी पढ़ें: WWE में Roman Reigns की अब खैर नहीं! पूर्व ट्राइबल चीफ ने अंतिम चेतावनी देकर मचाई खलबली

विज्ञापन

फाइनल में पहुंचे जे उसो

जे उसो को कंपनी ने बड़ा पुश दिया है. वो इस बार किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गए हैं. अब 27 जून को नाइट ऑफ चैंपियंस में उनका मुकाबला फाइनल में ओबा फेमी के साथ होगा. दोनों के बीच तगड़ा मैच होने की उम्मीद जताई जा रही है. कहा जा रहा है कि फेमी मुकाबले को जीतकर कोडी रोड्स को अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए चुनौती पेश करेंगे.

ये भी पढ़ें: WWE पर मंडराया FIFA World Cup 2026 का खतरा! Triple H को अचानक प्लान में करना पड़ा बदलाव

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola