WWE में Roman Reigns की अब खैर नहीं! पूर्व ट्राइबल चीफ ने अंतिम चेतावनी देकर मचाई खलबली
WWE में रोमन रेंस और उनकी ब्लडलाइन का जलवा जारी है. द उसोज़ और जेकब फाटू उनके साथ काम कर रहे हैं. रेंस अब सोलो सिकोआ की भी घर वापसी कराना चाहते हैं. हालांकि, वो मान नहीं रहे हैं. इस बार सिकोआ ने रेंस को धमकी दी है.

Roman Reigns: WWE SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड का सफल समापन हो गया है. फैंस को कई बड़े मैच देखने को मिले. शुरुआत से लेकर अंत तक रोमांच बना रहा. खैर इस बार भी बैकस्टेज जेकब फाटू और सोलो सिकोआ का सैगमेंट हुआ. सिकोआ काफी गुस्से में थे. उन्होंने रेंस को धमकी दी. सिकोआ ने फाटू से कहा कि रेंस तक उनका संदेश पहुंचा दें. ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन अब काफी रोमांचक होते जा रही है. आइए आपको पूरी कहानी बताते हैं.
जेकब फाटू हुए ब्लडलाइन में शामिल
2 / 6जेकब फाटू को अब रोमन रेंस ने ऑफिशियल तौर पर ब्लडलाइन में शामिल कर दिया है. बैकलैश और क्लैश इन इटली में रेंस के खिलाफ फाटू को हार का सामना करना पड़ा था. शर्त के अनुसार इसके बाद रेंस को फाटू ने एक्नॉलेज किया. फाटू अब रेंस के साथ काम कर रहे हैं. (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस ने जेकब फाटू को दिया संदेश
3 / 6पिछले हफ्ते रोमन रेंस ने जेकब फाटू को SmackDown में भेजा था. फाटू ने सोलो सिकोआ से कहा कि रेंस उनकी ब्लडलाइन में वापसी कराना चाहते हैं. फाटू ने रेंस द्वारा दिया गया संदेश सोलो को दिया. सिकोआ ने इसके लिए मना कर दिया और उनसे दूर रहने के लिए कहा. (Photo: WWE.com)
सोलो सिकोआ ने दी धमकी
4 / 6सोलो सिकोआ ने इस हफ्ते फाटू से कहा, "मुझे सब समझ आ गया है. रोमन रेंस ने तुम्हें यहां इसलिए भेजा है ताकि वो मेरे दिमाग में घुस सके और मेरे मामलों में दखल दे सके. मेरे पास तुम्हारे ट्राइबल चीफ के लिए भी एक मैसेज है. रोमन रेंस से कह देना कि अगर मेरे परिवार को परेशान करना जारी रखा, तो मुझे उनके शो में आकर उन्हें परेशान करना पड़ सकता है”. (Photo: WWE.com)
सोलो सिकोआ कर सकते हैं नई शुरुआत
5 / 6सोलो सिकोआ अब ब्लडलाइन की स्टोरी को आगे बढ़ा सकते हैं. उन्होंने कह दिया है कि वो अब रोमन रेंस को छोड़ने वाले नहीं है. उन्होंने ट्राइबल चीफ को आखिरी चेतावनी दे दी है. सिकोआ भी अब रेड ब्रांड के एपिसोड में आकर रेंस के ऊपर धावा बोल सकते हैं. (Photo: WWE.com)
सोलो सिकोआ को लगा झटका
6 / 6इस हफ्ते SmackDown के एपिसोड में डेमियन प्रीस्ट और आर-ट्रुथ ने अपनी चैंपियनशिप टामा टोंगा और टाला टोंगा के खिलाफ डिफेंड की. इस मैच में सोलो सिकोआ ने दखलअंदाजी की. इसका फायदा ट्रुथ और प्रीस्ट को मिला. दोनों ने अपना टाइटल रिटेन कर लिया. मैच के बाद टामा और टाला गुस्से में वहां से चले गए. दोनों सिकोआ से नाराज नज़र आए. (Photo: WWE.com)