WWE: WWE SummerSlam 2025 में इस बार 12 मैच होने वाले है, जिसमें कुछ चैंपियनशिप मुकाबले भी शामिल हैं. जाहिर सी बात है कि हमेशा की तरह नए चैंपियन भी कंपनी को मिलेंगे. फैंस पहली बार समर की सबसे बड़ी पार्टी का मजा दो दिन ले पाएंगे. नाइट-1 के मेन इवेंट में गुंथर अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को सीएम पंक के खिलाफ डिफेंड करेंगे. पंक जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. द रिंग जनरल को भी कम नहीं आंका जा सकता है. अभी तक मेन रोस्टर में उनका काम जबरदस्त रहा. किसी का मानना है कि गुंथर टाइटल रिटेन करेंगे और किसी का कहना है कि पंक नए चैंपियन बनेंगे. अब एक पूर्व WWE स्टार ने इनके बीच होने वाले मैच को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है.
WWE SummerSlam 2025 में किसे मिलेगी सफलता
गुंथर का मनोबल मौजूदा समय में काफी ऊपर है. हाल ही में उन्होंने Saturday Night’s Main Event में गोल्डबर्ग को हराकर टाइटल रिटेन किया था. द रिंग जनरल कह चुके हैं कि वह आसानी से द बेस्ट इन द वर्ल्ड को मात दे देंगे. पंक ने दावा किया है कि अब उन्हें चैंपियनशिप किसी भी हाल में चाहिए. REBOOKED Wrestling पॉडकास्ट पर बात करते हुए पूर्व WWE स्टार एडन इंग्लिश ने कहा कि गुंथर का टाइटल रन इस बार खत्म हो जाएगा. इंग्लिश के अनुसार,”मुझे लगता है कि वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच में सीएम पंक की जीत हो जाएगी. मुझे लगता है कि यह रात उनकी हो सकती है. बहुत बड़ा मैच. यह हॉट मेनिया है”.
सीएम पंक ने WWE में कब जीता था अंतिम बार वर्ल्ड टाइटल?
सीएम पंक 2014 में WWE छोड़कर चले गए थे. इसके बाद उन्होंने 2023 के अंत में कंपनी में धमाकेदार वापसी की. तब से वह अच्छा काम कर रहे हैं. पंक ने WWE में अंतिम बार 2011 में वर्ल्ड चैंपियनशिप हासिल की थी. तब से वह इस चीज से दूर ही रहे हैं. मौजूदा समय में वह टाइटल डिजर्व करते हैं. गुंथर को हराकर वह चैंपियन बनते हैं तो फिर फैंस खुश हो जाएंगे. पंक की वजह से कंपनी को भी फायदा हो सकता है. ट्रिपल एच को इस बार पंक को बड़ा तोहफा जरूर देना चाहिए. अब देखना होगा कि पंक 14 साल का सूखा खत्म कर पाएंगे या नहीं.
ये भी पढ़ें:-3 स्टार्स जो WWE SummerSlam 2025 में John Cena के टाइटल मैच में दखल देकर तबाही मचा सकते हैं
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
17 mins agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
4 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
5 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
6 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
7 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
8 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
8 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
10 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines