3 स्टार्स जो WWE SummerSlam 2025 में John Cena के टाइटल मैच में दखल देकर तबाही मचा सकते हैं
Written By News24 हिंदी

WWE
Written By News24 हिंदी

WWE
WWE: WWE SummerSlam 2025 काफी मजेदार होने वाला है. फैंस को तगड़े मैच देखने को मिलेंगे. 12 मैच बुक किए गए हैं तो ताबड़तोड़ एक्शन पक्का होगा. शो का सबसे बड़ा मैच जॉन सीना और कोडी रोड्स का है. दोनों के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए टक्कर होगी. रोड्स जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. सीना ने रेसलमेनिया 41 में रोड्स को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. खैर सीना और रोड्स का मुकाबला इतनी आसानी से खत्म नहीं होने वाला है. यहां हम आपको तीन सुपरस्टार्स के बारे में बताएंगे जो SummerSlam 2025 में सीना के होने वाले चैंपियनशिप मैच में दखल दे सकते हैं.
Elimination Chamber 2025 में द रॉक के इशारे पर जॉन सीना ने कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया. इसके बाद लगा कि वह सीना और रोड्स की स्टोरी पर बने रहेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. वह अभी तक टीवी पर नज़र नहीं आए. फैंस उनसे नाराज चल रहे हैं. SummerSlam 2025 में रॉक के आने की उम्मीदें अब जताई जा रही हैं. वह सीना और रोड्स के बीच होने वाले मैच में दखल देकर मामला किसी भी तरफ पलट सकते हैं. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मुकाबला रोड्स जीत सकते हैं. हो सकता है कि रॉक की वजह से यह कारनामा हो जाए.
आप सभी जानते हैं कि रैंडी ऑर्टन कब क्या कर दें किसी को पता नहीं है. पिछले साल से फैंस उनके हील टर्न की उम्मीद कर रहे हैं. सभी कोडी रोड्स के साथ उनकी राइवलरी देखना चाहते हैं. ऑर्टन कई बार रोड्स के ऊपर हील टर्न के संकेत भी दे चुके हैं. यह काम वह SummerSlam 2025 में कर सकते हैं. सीना और रोड्स के मैच में ऑर्टन की दखलअंदाजी देखने को मिल सकती है. हो सकता है कि वह रोड्स को अचानक आकर आरकेओ मार दें. यह भी हो सकता है कि वह रोड्स की मदद कर दें. कोई भी संभावना वहां पर बन सकती है.
सैथ रॉलिंस इंजरी के कारण मौजूदा समय में एक्शन से बाहर चल रहे हैं. पॉल हेमन उनके फैक्शन को ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड के साथ आगे बढ़ा रहे हैं. रॉलिंस के पास मनी इन द बैंक कॉन्ट्रैक्ट भी है. कई लोगों का मानना है कि SummerSlam 2025 में रॉलिंस अचानक आकर सभी को सरप्राइज दे सकते हैं. हो सकता है कि जॉन सीना और कोडी रोड्स मैच में दखलअंदाजी कर वह कॉन्ट्रैक्ट कैश-इन कर दें. ऐसा हुआ तो फिर चीजें काफी अलग हो जाएंगी. पॉल हेमन भी रॉलिंस के साथ आकर कोई बड़ी चाल चल सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: