हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE को 3 साल पहले छोड़ा, अब जीती लगातार 9वीं चैंपियनशिप, रेसलिंग जगत में मचा रखा है हड़कंप

पूर्व WWE सुपरस्टार इस समय रेसलिंग जगत में बवाल मचा रही हैं। उन्होंने अब 9वीं चैंपियनशिप पर कब्जा किया। 3 साल पहले WWE छोड़ने के बाद से उनकी किस्मत बदल गई है।

विज्ञापन
मर्सेडीज मोने ने जीती एक और चैंपियनशिप

Mercedes Mone Wins 9th Title: साशा बैंक्स उर्फ मर्सेडीज मोने ने 3 साल पहले WWE को अलविदा कहा था। वो अपनी और नेओमी की बुकिंग से खुश नहीं थीं। इसी वजह से उन्होंने कंपनी छोड़ने का फैसला किया। इसके बाद से वो NJPW और AEW जैसे बड़े प्रमोशन में काम करती हुई नजर आई हैं। मर्सेडीज इंडिपेंडेंट सर्किट पर कमाल कर रही हैं और अब वो लगातार 9वीं चैंपियनशिप जीत चुकी हैं। उनके इस प्रदर्शन ने रेसलिंग जगत में हड़कंप मचा रखा है और कोई भी विमेंस रेसलर एक साथ 9 टाइटल होल्ड नहीं कर पाई हैं।

मर्सेडीज मोने ने जीती 9वीं चैंपियनशिप

मर्सेडीज मोने के पास पहले से ही 8 चैंपियनशिप मौजूद थी। मोने ने हाल ही में RevPro के ग्लोबल वॉर्स यूके इवेंट में हिस्सा लिया था, जिसका आयोजन 22 अगस्त 2025 को लंदन में हुआ था। इस शो में उनकी भिड़ंत इमर्सिन जेन से टाइटल vs टाइटल मैच में हुई थी। उन्होंने जीत दर्ज की और डिस्कवरी रेसलिंग स्कॉटिश विमेंस चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया। यह उनकी कुल 9वीं चैंपियनशिप है।

मर्सेडीज मोने ने कब और कौन सी चैंपियनशिप जीती?

मर्सेडीज ने AEW TBS चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। इसके बाद से उनकी किस्मत पूरी तरह बदल गई। नीचे उनकी चैंपियनशिप की पूरी लिस्ट दी गई है:

विज्ञापन
  1. AEW TBS चैंपियनशिप – 26 मई 2024
  2. NJPW स्ट्रॉन्ग विमेंस चैंपियनशिप – 30 जून 2024
  3. RevPro अनडिस्प्यूटेड ब्रिटिश विमेंस चैंपियनशिप – 5 जनवरी 2025
  4. Queen of Southside चैंपियनशिप – 5 जनवरी 2025
  5. 2025 ओवेन हार्ट फाउंडेशन विमेंस टूर्नामेंट चैंपियनशिप – 25 मई 2025
  6. EWA विमेंस चैंपियनशिप – 6 जून 2025
  7. CMLL वर्ल्ड विमेंस चैंपियनशिप – 18 जून 2025
  8. Prime Time Wrestling विमेंस चैंपियनशिप – 27 जुलाई 2025
  9. Discovery Wrestling Scottish विमेंस चैंपियनशिप – 22 अगस्त 2025

मर्सेडीज मोने का WWE में कैसा रहा सफर?

2012 में मर्सेडीज मोने ने WWE में कदम रखा था और साशा बैंक्स के नाम से काम करना शुरू किया। NXT में वो सफल रहीं और फिर मेन रोस्टर पर भी उन्होंने अपनी छाप छोड़ी। WWE में उन्होंने Raw, SmackDown और विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप पर अलग-अलग मौकों पर कब्जा किया। इसके अलावा उन्होंने शार्लेट फ्लेयर, बेली समेत कई दिग्गजों को हराया। अपने 10 साल के करियर के दम पर ही आज वो इंडिपेंडेंट रेसलिंग पर लगातार 9वीं चैंपियनशिप जीत चुकी हैं।

ये भी पढ़ें:- 3 फेमस WWE स्टार्स जिनकी मौजूदा समय में खराब बुकिंग कर Triple H उनका करियर बर्बाद कर रहे हैं

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola