Brock Lesnar: WWE WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर की टक्कर ओबा फेमी के साथ होने वाली है. दोनों की राइवलरी जबरदस्त चल रही है. फेमी का दबदबा देखने मिला है. लगातार दो हफ्ते Raw में लैसनर को फेमी ने धराशाई किया है. फेमी को इस बार कंपनी ने बड़ा पुश दिया है. लैसनर के साथ वो अपने करियर का सबसे बड़ा मैच लड़ने वाले हैं. खैर सवाल ये है कि मुकाबले में जीत किसकी होगी. कई लोगों का मानना है कि फेमी को बड़ी जीत मिल सकती है. अब एक पूर्व WWE स्टार ने फेमी और लैसनर के मैच को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
पूर्व WWE स्टार ने क्या कहा?
Rebooked पॉडकास्ट को हाल ही में पूर्व WWE स्टार एडन इंग्लिश ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर पूर्व चैंपियन ने कहा कि रेसलमेनिया से पहले कुछ हफ्तों तक ओबा फेमी के ऊपर ब्रॉक लैसनर हावी रहेंगे. इंग्लिश ने बताया कि लास वेगास में फेमी की जीत होगी. एडन के अनुसार, “अब हमारे पास तीन हफ्ते बचे हैं. ब्रॉक लैसनर कम से कम दो हफ्ते ओबा फेमी के ऊपर हावी रहेंगे. दोनों को बराबरी का मौका मिलना चाहिए. मैच के दौरान दोनों का पलड़ा भारी रहना चाहिए. मेनिया में फेमी की जीत होनी चाहिए. मेरे हिसाब से लैसनर के जीतने में कोई फायदा नहीं है. ये एक यादगार पल बनाने का मौका है और मुझे उम्मीद है कि वो इसका फायदा उठाएंगे”.
ये भी पढ़ें: WWE को मिलेंगे 5 नए चैंपियन!, Roman Reigns-Brock Lesnar का आएगा तूफान, जानिए Raw में इस हफ्ते क्या होगा?
WWE Raw में होगा आमना-सामना
WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. बड़े स्टार्स को कंपनी ने एडवर्टाइज किया है. ब्रॉक लैसनर भी वहां पर आएंगे. उनका सामना ओबा फेमी से जरूर होगा. इस बार लैसनर का दबदबा देखने को मिल सकता है. पिछले हफ्ते फेमी ने लैसनर को रिंग से बाहर कर दिया था. ये देखकर सभी हैरान रह गए थे. अब देखना होगा कि इस बार फेमी को किस अंदाज में लैसनर सबक सिखाएंगे.
ये भी पढ़ें: Roman Reigns का WWE WrestleMania 42 में वर्ल्ड चैंपियन बनने का टूटेगा सपना!, दिग्गज ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी










