Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

Roman Reigns का WWE WrestleMania 42 में वर्ल्ड चैंपियन बनने का टूटेगा सपना!, दिग्गज ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी

WWE WrestleMania 42 में सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. इन दोनों की तगड़ी राइवलरी चल रही है. अब दिग्गज ने तगड़े मुकाबले को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Mar 30, 2026 09:16
WWE WrestleMania 42

Roman Reigns: WWE WrestleMania 42 नाइट-2 में सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. इनकी राइवलरी जबरदस्त चल रही है. द उसोज़ भी इसमें शामिल हैं. पिछले हफ्ते जे उसो ने रेंस को पंक के ऊपर हमला करने के लिए उकसाया था. इनकी अब काफी मजेदार हो गई है. एक दिग्गज का मानना है कि बहुत जल्द इनकी स्टोरीलाइन में मजेदार ट्विस्ट आने वाला है. कहा जा रहा है कि रेंस को बड़ा धोखा मिल सकता है.

WWE दिग्गज का बड़ा बयान

Jim Cornette’s Drive-Thru के लेटेस्ट एपिसोड में WWE के पूर्व मैनेजर और दिग्गज जिम कार्नेट ने रोमन रेंस और सीएम पंक के बीच मैच को लेकर बात की. कार्नेट का कहना है कि रेसलमेनिया 42 में रेंस को उसोज़ से धोखा मिल सकता है. उन्होंने इस बार चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है. कार्नेट के अनुसार, “मुझे नहीं लगता कि वो सीएम पंक के साथ जाएंगे. क्या ऐसा हो सकता है कि द उसोज़ में से कोई एक या दोनों रोमन रेंस के खिलाफ हो जाएं. ऐसा हो सकता है. हो सकता है कि रेंस के खिलाफ उसोजड हो जाएं. या रोमन के विलेन बनने की वजह से हील बन जाएं. रेंस को धोखा मिल सकता है”.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: WWE ने अगले हफ्ते Raw के लिए ब्लॉकबस्टर टाइटल मैच का किया ऐलान, चैंपियन ने खुद दी पूरे रोस्टर को खुली चुनौती

WWE Raw में होगा रोमन रेंस और सीएम पंक का आमना-सामना

रोमन रेंस और सीएम पंक की राइवलरी मौजूदा समय में जबरदस्त चल रही है. जुबानी जंग में दोनों ने एक-दूसरे पर खूब आरोप लगाए. पिछले हफ्ते रेंस ने सुपरमैन पंच और स्पीयर से पंक की हालत खराब की. रेंस कह चुके हैं कि वो रेसलमेनिया 42 में पंक की हालत खराब करेंगे. इनकी स्टोरी में द उसोज़ के आने से चीजें गड़बड़ा गई हैं. अब आगे जाकर कुछ भी हो सकता है. उसोज़ की वजह से रेंस का टाइटल जीतने का सपना भी टूट सकता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: WWE को मिलेंगे 5 नए चैंपियन!, Roman Reigns-Brock Lesnar का आएगा तूफान, जानिए Raw में इस हफ्ते क्या होगा?

First published on: Mar 30, 2026 09:16 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.