WWE: WWE SummerSlam 2023 में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला कोडी रोड्स के साथ हुआ था. दोनों ने फैंस को बढ़िया मैच दिया. अंत में ब्रॉक को हार का सामना करना पड़ा. तब से WWE टीवी पर लैसनर नज़र नहीं आए हैं. सभी उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पिछले कुछ समय से उन्हें लेकर खूब अटकलें और अफवाहें सामने आ रही हैं. ट्रिपल एच ने पिछले साल बताया था कि वह कंपनी के साथ जुड़े हुए हैं. खैर अब उनकी वापसी और प्रतिद्वंदी को लेकर भविष्यवाणी हुई है.
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को लेकर आया बयान
Dutch Mantell पॉडकास्ट पर दिग्गज डच मेंटल ने ब्रॉक लैसनर की वापसी पर अपने विचार साझा किए. उन्होंने लैसनर और गुंथर के बीच धमाकेदार मैच की बात भी कही. मेंटल के अनुसार,”मैं आपके सामने एक मैच पेश करने वाला हूं. ब्रॉक लैसनर बनाम गुंथर के बारे में आपका क्या ख्याल है. हो सकता है कि इसमें कुछ दम हो. मुझे लगता है कि इनका मैच काफी आकर्षक होगा. मुझे लगता है कि वह इस बारे में बात करना शुरू कर देंगे. इसे लगभग एक साल हो गया है. अनुमान लगा सकते हैं कि लैसनर अगले साल पक्का वापसी करेंगे. गुंथर के साथ उनका मैच होगा”.
क्या WWE ने ब्रॉक लैसनर को कर दिया है बैन?
कुछ दिन पहले दिग्गज डेनियल कॉर्मियर ने बताया था कि ब्रॉक को TKO ने बैन कर रखा है. इस वजह से बीस्ट की वापसी मुश्किल है. यह काफी चौंकाने वाली खबर सभी के लिए थी. रिपोर्ट में कहा गया था कि पिछले साल की शुरुआत में उनकी वापसी होने वाली थी लेकिन जेनेल ग्रांट केस में नाम सामने आने से कंपनी ने उनसे दूरी बना ली. डेव मैल्टज़र ने लैसनर को लेकर बड़ा खुलासा किया. उन्होंने कहा कि ब्रॉक को WWE में कदम रखने की अनुमति नहीं है. मैल्टज़र ने कहा कि उन्हें Royal Rumble 2024 से ही बैन लिस्ट में डाला हुआ है. वैसे कई लोगों का मानना है कि ब्रॉक का WWE में आना अब काफी मुश्किल है. देखना होगा कि वह कभी फ्यूचर में रिंग में कदम रखेंगे या नहीं.
ये भी पढ़ें:-WWE SummerSlam 2025 से पहले The Rock को लेकर बुरी खबर, फैंस का टूटेगा दिल!
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
8 hrs agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
2 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
2 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
4 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
5 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
5 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
6 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
7 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
11 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines